106 निगेटिव, दो की मौत, बिथरी थाने के तीन पुलिसकर्मियों समेत 42 संक्रमित
शु्क्रवार को आइवीआरआइ से 116 सैंपल की रिपोर्ट आई इनमें दस पॉजिटिव रहे। इसके अलावा प्राइवेट लैब से नौ एंटीजन टेस्ट में आठ और ट्रूनेट से 15 पाजिटिव आए हैं। इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी के युवक और मीरगंज के कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई।
बरेली, जेएनएन : शु्क्रवार को आइवीआरआइ से 116 सैंपल की रिपोर्ट आई, इनमें दस पॉजिटिव रहे। इसके अलावा प्राइवेट लैब से नौ, एंटीजन टेस्ट में आठ और ट्रूनेट से 15 पाजिटिव आए हैं। इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी के युवक और मीरगंज के कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हो गई।
कोविड-19 के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आइवीआरआइ से पॉजिटिव आई दस लोगों की रिपोर्ट में फतेहगंज पश्चिमी के खिरका निवासी चार युवक, एक महिला पॉजिटिव है। इसके अलावा मेडिकल मोबाइल यूनिट की टीम का एक सदस्य भी पॉजिटिव आया है। वहीं किला छावनी निवासी युवक, ग्रीन पार्क निवासी पिता पुत्र व मढ़ीनाथ निवासी मां बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। यह दोनों परिवार भोजीपुरा स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा सदर बाजार कैंट निवासी एक वृद्ध महिला, प्रेमनगर निवासी युवती, बिहारीपुर करोलान निवासी एक अधेड़ व एक महिला की रिपेार्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा मॉडल टाउन निवासी युवक, कर्मचारी नगर, बालाजी बिहार, कन्हैया टोला, सीबीगंज निवासी युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं सिविल लाइन व प्रेमनगर की दो महिलाएं भी संक्रमित मिली हैं। इसके अलावा रुहेलखंड विवि परिसर निवासी दो कर्मचारी व उनके परिवार के दो सदस्य, इसके अलावा थाना बिथरी थाने के तीन पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव हैं। कई बीमारियों से ग्रस्त थे बुजुर्ग
शहर के मीरगंज निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग जिनकी रिपोर्ट दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आई थी, उन्हें कोविड एल टू अस्पताल में शिफ्ट किया गया था, जहां शुक्रवार दोपहर में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अतिरिक्त फतेहगंज पश्चिमी निवासी युवक जिनकी तबियत खराब होने पर गुरुवार दोपहर में जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया था। यहां उनकी रिपोर्ट ट्रूनेट से पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।