Accident : डिवाइडर से टकरा कर पलटी 102 नंबर एंबुलेंस, चालक की मौत, पांच घायल Bareilly News
जिला अस्पताल से जच्चा बच्चा को घर छोडऩे जा रही 102 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
बरेली, जेएनएन : जिला अस्पताल से जच्चा बच्चा को घर छोडऩे जा रही 102 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीरगंज के ग्राम सैंजना निवासी अकबर ने अपनी पुत्रवधू सोनम को प्रसव कराने के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। ले गए थे। प्रसव के बाद सोमवार को सोनम को डिस्चार्ज कर दिया गया। 102 नंबर एंबुलेंस से जच्चा बच्चा को घर भेजा गया।
जैसे ही एंबुलेंस चालक अनुविस डिग्री कॉलेज के समीप अन्य वाहन को ओवरटेक कर रहा था, तभी एंबुलेंस अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से टकराती हुई पलट गई। जिसमें एंबुलेंस चालक अजय वीर, ईएमटी आदेश, सैंजना गांव निवासी अकबर अली ,उनकी पत्नी मुन्नी , पुत्र अफजल व पुत्रवधू सोनम गंभीर घायल हो गईं।
घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने एंबुलेंस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके साथ ही उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
जहां चिकित्सकों ने एंबुलेंस चालक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस की स्थिति भी अच्छी नहीं थी। जिसके चलते घटना घटने की संभावना जताई जा रही है।