Move to Jagran APP

पोषण और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें महिलाएं

वामा सारथी की जोनल अध्यक्ष प्रो. सुनीता मिश्रा सावत ने रविवार को पुलिस लाइंस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 11:41 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 11:41 PM (IST)
पोषण और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें महिलाएं
पोषण और सुरक्षा के प्रति जागरूक बनें महिलाएं

बाराबंकी : श्रद्धा और शक्ति के रूप के साथ-साथ सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हमें आगे बढ़ाएगा। हमें अपने पोषण के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। एनीमिया मुक्त भारत बनाने के लिए हमें क्या खाना है क्या नहीं इसका परामर्श लेना चाहिए। सुरक्षा पुलिस का विषय है। आप हाउस वाइफ नहीं बल्कि यू आर रियल होम मेकर हैं।

loksabha election banner

यह बातें वामा सारथी की जोनल अध्यक्ष प्रो. सुनीता मिश्रा सावत ने रविवार को पुलिस लाइंस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। जिले की अध्यक्ष अन्विता प्रसाद ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि 20 फरवरी से चल रहे इस विशेष अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविर, खेल प्रतियोगिताएं, आत्मरक्षार्थ के कार्यक्रम, नृत्य गायन, पेंटिग सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक करने का काम किया गया। एडीजी लखनऊ जोन डॉ. एसएन सावत ने कहा कि सीएम के निर्देशानुसार मिशन शक्ति में 23 विभागों की सहभागिता है। अब महिलाएं सेना और एयर फोर्स में भी सहभागिता कर रही हैं। मिशन से जुड़े विभाग मिलकर एक सप्ताह का विशेष जागरूकता अभियान चलाएंगे।

एसपी यमुना प्रसाद ने श्रद्धा के भाव को शक्ति रूप देने के उद्देश्य देने से चलाए रहे मिशन शक्ति की जानकारी दी। कहा, पुलिस और जनता की तर्ज पर अब पुलिस और महिला संवाद अभियान चलाया जाएगा। कुछ ही दिनों में महिलाओं के लिए थाना चलो अभियान शुरू किया जाए। साथ ही पुलिस के गांव गांव जाकर लोगों को मिशन शक्ति और उनके अधिकार बताने की बात कही।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रभात नारायण दीक्षित के गीत से शुरू हुए इस कार्यक्रम में जीजीआइसी की छात्राओं ने मार्शल आर्ट का प्रदर्शन भी किया। मिशन शक्ति के तहत बेहतर कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को एडीजी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह, मनोज कुमार पांडे, सीओ सीमा यादव, प्रधानाचार्य डॉ. पूनम सिंह, अमृता, रागिनी सिंह और मंजु लता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.