Move to Jagran APP

चार स्थानों पर गिरी दीवारें, तीन की मौत और चार घायल

बारिश के चलते बीते 24 घंटों में चार स्थानों पर दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हुए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Sep 2021 11:30 PM (IST)Updated: Fri, 17 Sep 2021 11:30 PM (IST)
चार स्थानों पर गिरी दीवारें, तीन की मौत और चार घायल
चार स्थानों पर गिरी दीवारें, तीन की मौत और चार घायल

बाराबंकी : बारिश के चलते बीते 24 घंटों में चार स्थानों पर दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए।

loksabha election banner

लोनीकटरा थाने के ग्राम रबड़हिया में पक्की दीवार टिनशेड सहित ढह गई। नीचे बैठे 65 वर्षीय हरिद्वार साहू व उनका पुत्र आशीष मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर निकाला तो हरिद्वार की मौत हो चुकी थी। आशीष को निजी चिकित्सक के यहां इलाज के लिए ले जाया गया है। ग्राम ब्रह्मचारी पुरवा मजरे दुर्गागंज में शुक्रवार की सुबह दीवार ढहने से 70 वर्षीय मायाराम व उनकी पत्नी मायादेवी मलबे में दबकर गंभीर घायल हुए। दोनों को सीएचसी त्रिवेदीगंज से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया।

थाना बड्डूपुर के ग्राम शहरी मजरे झरसवां में गुरुवार की रात पशुओं के लिए भूसा निकालने गया रामविलास दीवार ढहने से मलबे में दब गया। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर निजी चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

रामसनेहीघाट : ग्राम इब्राहिमाबाद में दीवार ढहने से 55 वर्षीय ननकू की मौत हो गई। ग्राम गिरधरपुरवा में सुंदरलाल की कोठरी ढह गई। उसे हल्की चोटें आई लेकिन दो पशुओं की मौत मलबे में दबकर हो गई। नगर पंचायत के सुमेरगंज कस्बे के दशहराबाग में आशीष, अमरेश व क्रांति के घरों की दीवारें ढह गईं। यहां एक दर्जन परिवार कच्चे घरों में रहते हैं। बारिश का पानी भी घरों में भर गया है। लोग घर खाली कर मिनी सचिवालय व एक विद्यालय के बरामदे में शरण लिए हैं। दूसरी ओर कल्याणी नदी ने भी रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया गया है। भारी बरसात से कल्याणी में अचानक बाढ़ आ गया है। इससे तटीय क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। यहां के वाशिंदों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.