एक परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
जिले में 214 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई ह। 136 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।
बाराबंकी : जिले में तीन कोरोना संक्रमित मरीज सोमवार को मिले हैं। तीनों एक ही परिवार के सदस्य हैं। इसके बाद जिले में 41 सक्रिय केस हो गए हैं। इनके संपर्क में आने वाले 15 परिवारजन को साईं पीजी कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया है। संक्रमित व्यक्तियों को एल-वन हिद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव के रहने वाले तीनों व्यक्ति गत पांच जून को दिल्ली से अपने गांव पहुंचे थे। छह जून को सीएचसी में कुल 30 व्यक्तियों की ली गई रैंडम सैंपलिग में तीनों शामिल थे। शेष 27 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव निकली है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि तीनों एसिम्प्टोमेटिक संक्रमित हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों को कवारंटाइन कराया गया है।
गांव को किया गया सील : रसूलपुर गांव को ढाई किलोमीटर परिधि तक सील किया गया है। सैनिटाइजेशन कार्य भी कराया जा रहा है।
सुभाष वार्ड हॉटस्पॉट में तब्दील
हैदरगढ़ : कस्बा स्थित सुभाष वार्ड में बीते दो जून को मुंबई से आया युवक को होम क्वारंटाइन के पश्चात हैदरगढ़ सीएचसी से सैंपल लेकर जांच के भेजा गया। बीती रात रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने पर उसे आनन-फानन एल वन हिद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। नगर पंचायत ने रायबरेली मार्ग से बछरावां चौराहे तक 250 मीटर का क्षेत्र व गलियां पूरी तरह सील करके डीडीटी व सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। क्षेत्र के घरकुईया में बीते 10 दिन पूर्व मुंबई से आए युवक को होम क्वारंटाइन के पश्चात बीती रात रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने पर निकास मार्ग को सील करके युवक को एल वन हिद अस्पताल भेज दिया।
187 नमूने और भेजे गए, 214 की रिपोर्ट निगेटिव
कोरोना वायरस पर नियंत्रण के ²ष्टिगत 187 लोगों के नमूने जांच के लिए सोमवार को और भेजे गए। वहीं छह जून को लिए गए नमूनों में से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 214 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह लोगों के नमूने गलत होने के चलते दोबारा जांच के लिए भेजे गए हैं। सोमवार को 136 लोगों को होम क्वारंटाइन व इतने ही लोगों को विभिन्न संस्थाओं में क्वारंटाइन कराया गया है। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि अब जिले में कोरोना के 41 सक्रिय केस हैं।