पासिग आउट परेड में गूंजी रिटायर्ड थ्री नॉट थ्री की थाप
26 जनवरी को विभाग ने कर दिया था इस रायफल को अलविदा
बाराबंकी : 26 जनवरी 2020 को पुलिस विभाग ने जिस थ्री नॉट थ्री रायफल को रिटायर करते हुए चलन से बाहर कर दिया था। 30 जुलाई को उन्हीं रायफलों की थाप एक बार फिर पुलिस और दसवीं वाहिनीं पीएसी के परेड ग्राउड में गूंजी। यह ²श्य गुरुवार को पुलिस लाइंस में 245 और पीएसी में करीब 180 रंगरूटों की पासिग आउट परेड के दौरान देखने को मिला।
185 दिन पहले 26 जनवरी की परेड के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस की सबसे विश्वसनीय और दशकों पुराने भरोसेमंद हथियार थ्री नॉट थ्री रायफल को विदाई दे दी गई थी। जिले में ऐसी करीब आठ सौ थ्री नॉट थ्री रायफलें थीं। 26 जनवरी से इनका स्थान हाईटेक रायफल इंसास ने ले लिया। कुछ रायफल पुलिस लाइंस के शस्त्रागार में जमा हुर्इं शेष थानों में ही रखी हुई हैं। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार करीब तीन सौ थ्री नॉट थ्री रायफल जमा भी की जा चुकी हैं। शेष बची रायफलों से ही 30 जुलाई को पुलिस लाइंस में 245 रंगरूटों ने पासिग आउट परेड की और पुलिस अधीक्षक को सलामी दी। इस दौरान कई बार रायफल की बट पर दी जाने वाली थाप ग्राउंड में गूंजी। केवल पुलिस या बाराबंकी ही नहीं बल्कि पीएसी व अन्य जिलों में भी पासिग आउट परेड थ्री नॉट थ्री रायफल से ही हुई। क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइंस राजेश यादव ने बताया कि इस रायफल के साथ डयूटी प्रतिबंधित है, लेकिन ड्रिल अनुमन्य है।