Move to Jagran APP

इस बार सात चंदन पेड़ काट ले गए तस्कर

अभय सन्यास आश्रम वन कुटी में शुक्रवार रात चंदन तस्कर फिर पेड़ काट ले गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 12:06 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 12:06 AM (IST)
इस बार सात चंदन पेड़ काट ले गए तस्कर
इस बार सात चंदन पेड़ काट ले गए तस्कर

बाराबंकी : अभय सन्यास आश्रम वन कुटी में शुक्रवार रात चंदन तस्कर फिर पेड़ काट ले गए। पुलिस की अनदेखी के चलते मनबढ़ तस्करों ने इस बार सात पेड़ों को काटकर लकड़ी उठा ले गए। इस आश्रम में अब तक दस पेड़ काटे जा चुके हैं। लगातार हो रही इन वारदातों से आश्रम में रहने वाले महात्माओं को भी अपनी सुरक्षा को लेकर चिता होने लगी है। हालांकि एसपी ने मामले की जांच कर वारदात को राजफाश के निर्देश दिए हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक बार फिर चंदन लकड़ी के तस्करों का गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गिरोह ने अभय सन्यास आश्रम वन कुटी के जंगल में लगे चंदन के सात पेड़ काटकर लकड़ी गायब कर दी। वन कुटी के प्रबंधक परेश चैतन्य ने बताया कि शनिवार सुबह होने पर इस वारदात की जानकारी हुई। आश्रम में रहने वाले कोठारी परेश चैतंय, स्वामी मोहनानंद मोहन बाबा, स्वामी राघवानंद, श्याम चैतंय, अंकुल यादव , सहज राम यादव और हंसराज आदि ने मौके पर जाकर देखा। पेड़ों को काटने और टहनियों को छाटकर लकड़ी ले जाई गई थी। पूरे क्षेत्र में कुल सात पेड़ कटे पाए गए। इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है। एसपी यमुना प्रसाद ने मामले में नगर कोतवाल पंकज सिंह को मुकदमा दर्ज कर तस्करों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। कोतवाल ने बताया कि घटना स्थल का जायजा लिया गया है। दूसरा मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जाएगी। वहीं एक संदिग्ध की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। पूर्व में हुई चोरियां : इसी आश्रम में 22 फरवरी की रात चंदन के दो और फिर 24 फरवरी की रात चोरों ने फिर एक पेड़ चोरी किया था। दूसरी वारदात में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई। जिले में इससे 2016 में चंदन के पेड़ों की चोरी एसपी और जज आवास परिसर के अंदर हुई, कचहरी में जिला जज न्यायालय के सामने लगे पेड़ भी तस्कर काट ले गए। वहीं आवास विकास में भी यह वारदातें हो चुकी हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.