Move to Jagran APP

महोत्सव में मैजिक शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और म्यूजिकल शो से बंध समा

दीपावली महोत्सव में मैजिक शो सांस्कृतिक कार्यक्रम और म्यूजिकल नाइट ने समा बांध दिया। हो रहे बेहतरीन कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों की भीड़ जुटने लगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Oct 2021 10:50 PM (IST)Updated: Sat, 30 Oct 2021 10:50 PM (IST)
महोत्सव में मैजिक शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और म्यूजिकल शो से बंध समा
महोत्सव में मैजिक शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और म्यूजिकल शो से बंध समा

बाराबंकी : दीपावली महोत्सव में मैजिक शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और म्यूजिकल नाइट ने समा बांध दिया। हो रहे बेहतरीन कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों की भीड़ जुटने लगी। परिसर में लगे स्वनिधि के पात्र पटरी दुकानदारों की खूब बिक्री हुई। राष्ट्रीय आजीविका मिशन महिलाओं के हाथ से बने झालर, गुलदस्ता, मेजपोश, कपड़े भी मेला का आकर्षक का केंद्र रही। मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने मेला में पहुंचकर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया। डांस, गाने से मंच सजा रहा। वहीं तमाम प्रतियोगिताएं भी हुईं। मैजिक शो, म्यूजिकल शो काफी सराहनीय रहा। इस मौके पर परियोजना अधिकारी सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली मेला में शहरवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पटरी दुकानदरों के उत्पाद की बिक्री की जा रही है। ईओ पवन कुमार, अतुल तिवारी, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

इनसेट : रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

दीपावली महोत्सव में रंगोली प्रतियोगिता हुई। जूनियर वर्ग में अनुष्का प्रथम, द्वितीय पर सुनीता यादव, आंचल, अनामिका, अंश यादव, अर्पित रहे। तीसरे पर दिव्या कश्यप, दीपाली, शगुन, महक रही। सीनियर वर्ग में शिखा राठौर, अंशिका, अरबिया खातून प्रथम, दूसरे पर अमन, नीलेश, मंजीत रहे। जबकि तीसरे पर चांदनी, अवंतिका, फिजा, रंजना, गुलफशा,सना रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकनृत्य रानी लक्ष्मी बाई इंटर कालेज प्रथम, दूसरे पर पायनियर इंटर कालेज, तीसरे पर रफी मेमोरियल इंटर कालेज मसौली रहा। समूह गीत में रानी लक्ष्मी बाई इंटर कालेज प्रथम रहा। दीपावली पर बाजार में रौनक: दीपावली पर्व पर बाजार में दिन भर रौनक रही। खासतौर पर रेडीमेडी कपड़ों, इलेक्ट्रानिक उपकरण, झालरों कों खरीदने के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर लगी रही। रेडीमेड कपड़ों के विक्रेता राजेश कुमार वासू ने कहा कि इस बार दुकानदारों को अधिक बिक्री की उम्मीद है। बाजार में अभी से ही भीड़ हो रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.