ताजिया बनी आग का गोला, एक झुलसा
बाराबंकी : कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम पकरिया पुरवा में शुक्रवार की शाम को एक ताजिया बिजली के त
बाराबंकी : कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम पकरिया पुरवा में शुक्रवार की शाम को एक ताजिया बिजली के तार से उलझकर आग का गोला बन गई। ताजिया की आग से 60 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे एक व्यक्ति को जिला चिकित्सालय से लखनऊ के श्याम प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय रेफर किया गया।
एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में लाए गए पकरियापुरवा निवासी लतीफ (45) पुत्र मुन्ने ने बताया कि वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ कंधे पर ताजिया लेकर कर्बला की ओर जा रहा था। गांव के अन्य लोग भी साथ-साथ चल रहे थे। रास्ते में ऊपर बिजली के तार में ताजिया उलझ किया। करंट के कारण ¨चगारी उठने से ताजिया में आग लग गई। जलता हुआ ताजिया उसके ऊपर गिरा जबकि अन्य लोग बाल-बाल बचे। ताजिया की आग से वह गंभीर रूप से झुलस गया।