राष्ट्रीय स्तर पर चमके जिले के तीरंदाज
बाराबंकी : 64 वीं नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। यह
बाराबंकी : 64 वीं नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। यह प्रतियोगिता बीती 13 नवंबर से 17 नवंबर को सरस्वती विद्या पीठ विद्या भारती शिवपुरी मध्यप्रदेश में आयोजित हुई थी। खिलाड़ियों को सोमवार को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में जिले से छह बच्चों ने प्रतिभाग किया था। राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में 12 राज्यों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें से यूपी के आठ खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया। जिले के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के प्रखर सिन्हा ने अंडर 14 वर्ग में सिल्वर मेडल, आयुष यादव ने कांस्य पदक जीता। अंडर 14 बालिका वर्ग में आराध्या गुप्ता, कांस्य पदक प्रखर सिन्हा, आयुष यादव, दिव्यांश जैन, अजय प्रताप ¨सह ने जीत हासिल की। अंडर 19 बालक वर्ग कंपाउंड राउंड में सुशांत कुमार यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया। कॉलेज के डायरेक्टर सुभाष ¨सह, प्रधानाचार्या भारती मलकानी, केके ¨सह, फील्ड आर्चरी एसोसिएशन के इंडिया जनरल सेक्रेटरी सुभाष नायर, यूपी के शैलेश कुमार, चेयरपर्सन निधि जैन आदि ने सम्मानित किया।