Move to Jagran APP

तेंदुआ सफारी के लिए उपयुक्त शरीफाबाद का जंगल

जिले में तलाशी जाने लगीं तेंदुआ सफारी की संभावनाएं रणनीति बनाने में जुटाने में अधिकारी

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 12:43 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 12:43 AM (IST)
तेंदुआ सफारी के लिए उपयुक्त शरीफाबाद का जंगल
तेंदुआ सफारी के लिए उपयुक्त शरीफाबाद का जंगल

बाराबंकी : बीते एक सप्ताह से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेंदुआ की मौजूदगी के बावजूद वन विभाग उसे नहीं पकड़ सका है। अब विभाग के अधिकारी उसके सुरक्षित वास को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसके लिए तेंदुआ सफारी का प्रस्ताव बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उसके वास के लिए उपयुक्त जंगलों की सूची तैयार कराई गई है। इसमें करीमाबाद मलौली, चकसार, हैदरगढ़ में शरीफाबाद, बेहटा, थलवारा और बाराबंकी में नियामतपुर शामिल हैं। सफारी के लिए शरीफाबाद के जंगल को ज्यादा उपयुक्त माना जा रहा है। शरीफाबाद और बेहटा के जंगल में तेंदुआ की मौजूदगी ज्यादातर बनी रहती है। सफारी बनने पर तेंदुआ को सुरक्षित वास मिलने के साथ ही जिले के पर्यटन विकास को भी बल मिलेगा।

loksabha election banner

बदल रही तेंदुआ की प्रकृति

उप प्रभागीय वन अधिकारी (एसडीओ) वैसे तो तेंदुआ सभी सामान्य प्रकार के जंगलों में रहता है। घास के मैदान, स्क्रब वन (छोटी ऊंचाई के कांटेदार वन) इसे ज्यादा पसंद होते हैं। आसपास जलस्त्रोत होना इनके वास स्थान को और अच्छा बना देता है। वर्तमान दौर में तेंदुआ की प्रवृत्ति में भी बदलाव आया है। इन्हें जलस्त्रोत के आसपास का सबसे खुला वन अधिक पसंद आ रहा है। इस ²ष्टि से हरख रेंज में करीमाबाद मलौली, चकसार, हैदरगढ़ में शरीफाबाद, बेहटा, थलवारा और बाराबंकी में नियामतपुर के जंगल ज्यादा उपयुक्त है।

जिले में तेंदुए की मौजूदगी रहती है। किसी जंगल में उसकी मौजूदगी के संबंध में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता है। उसके स्थाई वास के लिए यहां के जंगल उपयुक्त हैं। सफारी का प्रस्ताव भेजने पर विचार किया जाएगा।

-रुस्तम परवेज, प्रभागीय वन अधिकारी।

तेंदुआ के वास के अनुकूल जंगल

रेंज-जंगल-क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)

बाराबंकी-नियामतपुर-245

हैदरगढ़-शरीफाबाद-181

हैदरगढ़-बेहटा-87.9

हरख-चकसार-119

हरख-करीमाबाद मलौली-103

इन नदियों के किनारे हैं वन क्षेत्र

नदी वन क्षेत्र गोमती हैदरगढ़, हरख

घाघरा (सरयू) रामनगर, फतेहपुर, रामसनेहीघाट कल्याणी रामनगर, फतेहपुर, रामसनेहीघाट

यह हैं प्रमुख जंगल

रेंज-जंगल

देवा-बबुरीगांव

देवा-शाहपुर

देवा-पिल्हटी हैदराबाद

देवा-अलीनगर करौंदा

देवा-अमरसंडा

बाराबंकी-नियामतपुर

बाराबंकी-जैदपुर

हरख -चकसार

हरख - करीमाबाद मलौली

हैदरगढ़-शरीफाबाद

हैदरगढ़-बेहटा

हैदरगढ़ -गौरवा उस्मानपुर

हैदरगढ़-सराय पांडेय

हैदरगढ़ - बीजापुर

हैदरगढ़-थलवारा

फतेहपुर -टांडा निजामअली

फतेहपुर-बसारा

फतेहपुर -घेरी

रामनगर- कुशफर

रामनगर - जेठौती राजपूतान

रामनगर-पतुलकी

रामसनेहीघाट-इब्राहिमाबाद

रामसनेहीघाट-टिकरा

रामसनेहीघाट-शाहपुर

रामसनेहीघाट-ढेमा

रामसनेहीघाट-बेढौली

फैक्ट फाइल

जिले में कुल वन क्षेत्र : 5505 हेक्टेयर

देवा रेंज में वन क्षेत्र : 2165

हैदरगढ़ रेंज में वन क्षेत्र : 1217

रामसनेहीघाट रेंज में वन क्षेत्र : 592

फतेहपुर रेंज में वन क्षेत्र : 522

हरख रेंज में वन क्षेत्र : 400

रामनगर रेंज में वन क्षेत्र : 161

(नोट : वन का क्षेत्रफल हेक्टेयर में।)

बढ़ रहा कुनबा

2014 की गणना के अनुसार देश में तेंदुआ : 7910

2018 की गणना की अनुसार देश में तेंदुआ : 12852

2014 की गणना के अनुसार प्रदेश में तेंदुआ : 194

2018 की गणना की अनुसार प्रदेश में तेंदुआ : 316

(नोट : यह जानकारी वन विभाग के सूत्रों से मिली है।)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.