18 किसानों पर 52 हजार 500 का जुर्माना
18 किसानों पर 52 हजार 500 का जुर्माना
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 01:06 AM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 06:07 AM (IST)
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी): खेतों में पराली जलाने के मामले में अब तक तहसील प्रशासन में कुल 18 किसानों पर करीब 52500 जुर्माना लगाया है।
किसानों के खेतों में पराली जलाने पर तहसील प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में चार लोगों के विरुद्ध जुर्माना किया गया है। इसमें बघौरा की मैका देवी, मैलारायगंज के रामानंद, खजुरिहा के यदुनाथ तथा भैसुरिया के हनुमान पर ढाई-ढाई हजार का जुर्माना किया गया है। पराली जलाने के मामले में अब तक 18 किसानों किसानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 52,500 जुर्माना लगाया गया है। तहसीलदार अखिलेश सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें