नामांकन पत्रों की जांच पूरी, आज मिलेगा चुनाव निशान
जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान व ग्राम सदस्य पद पर हुए नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें डीडीसी के आठ बीडीसी के 23 प्रधान के 18 और सदस्य के डेढ़ सौ नामांकन खारिज कर दिए गए। इन नामांकन पत्रों में कमियां थी।
बाराबंकी : जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व ग्राम सदस्य पद पर हुए नामांकन पत्रों की जांच हुई। इसमें डीडीसी के आठ, बीडीसी के 23, प्रधान के 18 और सदस्य के डेढ़ सौ नामांकन खारिज कर दिए गए। इन नामांकन पत्रों में कमियां थी। कलेक्ट्रेट में डीएफओ व आरओ डा. एनके सिंह के नेतृत्व में नामांकन पत्रों की जांच की गई। यहां जिला पंचायत सदस्यों के हुए नामांकन पत्र थे। यहां जांच में आठ पर्चा खारिज किए गए। विकास खंड सूरतगंज में 111 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर दाखिल 617 नामांकन प्रपत्रों में दो प्रपत्र खारिज किए गए। अब यहां 615 नामांकन प्रपत्र शेष रहे। एआरओ वीरेंद्र सिंह ने बताया एक प्रपत्र खारिज किये जाने का कारण आरक्षित महिला सीट पर पुरुष ने नामांकन किया था। जबकि दूसरा गलत नाम के चलते प्रपत्र खारिज किया गया है। देवा ब्लाक में अंतिम दिन नामांकन करने वाले दावेदारों में प्रधान पद के चार और सदस्य पद के 23 पर्चे खारिज किए गए। हरख बीडीसी के दो पर्चे खारिज हुए। 416 की जांच हुई थी। अब 414 सुरक्षित हैं। बनीकोडर व पूरेडलई में बीडीसी के तीन पर्चे खारिज किए गए। त्रिवेदीगंज में एक नामांकन रद हुआ।
2975 निर्विरोध होंगे सदस्य : ग्राम सदस्य के 14473 पद हैं। लगभग 2975 पदों पर नामांकन ही नहीं हुआ है। जबकि सदस्य पद पर हुए नामांकन में 75 फीसद सीट पर एक ही दावेदार हैं, जो निर्विरोध घोषित हो सकते हैं।
-----------
पद-नामांकन-खारिज पत्र
डीडीसी 57-884-8
बीडीसी 1440-7098-23
ग्राम प्रधान 1161-8702-18
सदस्य 14473-11498-150
-----------
करीब 50 फीसद है महिलाओं की दावेदारी : पंचायत चुनाव में 17 हजार 131 पदों के सापेक्ष पांच हजार 883 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर तो महिलाओं ने दावेदारी प्रस्तुत तो की है, बल्कि पुरुषों की सीटें भी हथियाने के लिए उम्मीदवारी भरी है। 28 हजार 182 नामांकन हुए हैं, जिनमें सिर्फ 14 हजार 840 महिलाएं हैं। करीब 50 फीसद महिलाएं चुनाव मैदान में हैं। पिछले चुनाव 2015 में 44.83 फीसद महिलाएं जीत कर जनप्रतिनिधि बनी थीं। ----------------
-फैक्ट फाइल
जिला पंचायत सदस्य पद-57
महिला पद 17
नामांकन 403 बीडीसी कुल पद-1440
महिला पद-492
नामांकन-3654
ग्राम प्रधान कुल पद-1166महिला पद-398
नामांकन-4530