मॉडल के जरिये बताई विज्ञान की उपयोगिता
बाराबंकी : राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज की ओर से दो दिवसीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, ग
बाराबंकी : राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज की ओर से दो दिवसीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी 2018 का महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कॉलेज लखपेड़ाबाग में लगाई गई। इसमें बच्चों ने मॉडल के जरिये प्रदर्शनी की उपयोगिता बताई।
शुभारंभ जीजीआइसी की प्रधानाचार्य क्षमता रावत, एमआरएलबी के प्रधानाचार्य रामकिशोर शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन से किया। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम दिन जूनियर वर्ग में 47 तथा सीनियर वर्ग में 16 मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्रधानाचार्य रामकिशोर शुक्ला ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों की क्षमताओं को प्रदर्शित करने का बड़ा मंच है। क्षमता रावत ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने से विद्यार्थियों की सृजनात्मक एवं कल्पनाशीलता की क्षमता का विकास होता है। आयोजक मंडल के सदस्य आशीष पाठक, ताजुद्दीन खान, विनोद कुमार यादव, पंकज तिवारी, रोहित ¨सह आदि रहे। सरोज ¨सह, अनिल कुमार मिश्र, अरूण कुमार तिवारी ने प्रथम चरण में मॉडलों का मूल्यांकन कार्य किया। विज्ञान प्रदर्शनी में जीएचएस मित्तई, राजकीय उच्चर विद्यालय बढ़ई डीह, आजाद इंटर कॉलेज, फतेहपुर, नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर, महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज, पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज, पीडी जैन टिकैतनगर, रफी मेमोरियल इंटर कॉलेज मसौली, जमील उर रहमान इंटर कॉलेज, लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज दरियाबाद सहित कई विद्यालयों के छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।