क्षेत्राधिकारियों के जिम्मे लाइसेंसी शस्त्रों की सुरक्षा
गन हाउस में निरंतर चेकिग कर कराएंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बाराबंकी : विधानसभा चुनाव के ²ष्टिगत जमा कराए जा रहे लाइसेंसी शस्त्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। इसके तहत सीओ अपने-अपने क्षेत्रों के गन हाउस का निरंतर औचक निरीक्षण करके वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे।
जिले में कुल 15 हजार, 812 लाइसेंसी शस्त्र हैं। कोतवाली नगर में तीन, फतेहपुर में एक और हैदरगढ़ में दो गन हाउस हैं। चुनाव में किसी प्रकार का खलल न हो और लाइेंससी शस्त्रों का दुरुपयोग न होने पाए, इसके लिए हमेशा की तरह इस बार भी शस्त्र जमा कराए जा रहे हैं। अब तक 11 हजार से अधिक शस्त्रों को जमा कराया जा चुका है। जारी आदेश के अनुसार सीओ अपने क्षेत्र के गन हाउस की निरंतर चेकिग करेंगे। इस दौरान वह गन हाउस में शस्त्रों की सुरक्षा के इंतजाम और सीसी कैमरा चेक करेंगे। यही नहीं संबंधित थाने की पुलिस के नियमित निरीक्षण की हकीकत भी वह जानेंगे।
----
थाना शस्त्रों की संख्या थानों में जमा शस्त्र दुकानों में जमा शस्त्र कोतवाली नगर-2581-627-1180
देवा 1207- 608- 81
जहांगीराबाद 410-181-59
रामनगर 842-324-189
बदोसराय 400-222- 75
मसौली 529-250-159
फतेहपुर 1054-319-376
मोहम्मदपुरखाला 836-148-213
कुर्सी 426-242-106
बड्डूपुर 385-212-80
घुंघटेर 188-149-06
सफदरगंज 558-380-37
सतरिख 669-318-69
जैदपुर 803-432-163
रामसनेहीघाट 789-243-227
दरियाबाद 462-267-55
टिकैतनगर 582-321-164
असंदरा 491-250-80
हैदरगढ़ 764-173- 311
कोठी 807-410-85
लोनीकटरा 597-312- 110
सुबेहा 432-172-248
कुल 15812-6660-4073 (नोट : आंकडे़ 11 जनवरी, 2022 तक के हैं।)