Move to Jagran APP

21 क्रय केंद्रों पर ही शुरू हो सकी धान खरीद

पीसीएफ कर्मियों की हड़ताल बनी किसानों के समर्थन मूल्य पर धान खरीद में बाधा हड़ताल करने वाले कर्मियों को एस्मा के तहत दी गई नोटिस

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 12:11 AM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 12:11 AM (IST)
21 क्रय केंद्रों पर ही शुरू हो सकी धान खरीद
21 क्रय केंद्रों पर ही शुरू हो सकी धान खरीद

बाराबंकी : 45 में से महज 21 क्रय केंद्रों पर ही समर्थन मूल्य पर धान खरीद सोमवार तक शुरू हो सकी है। इनमें 19 क्रय केंद्र विपणन शाखा व दो मंडी समिति के हैं। उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) के 13, प्रदेश कोआपरेटिव(पीसीयू) के नौ व भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) के एक क्रय केंद्र पर धान खरीद शुरू नहीं हो सकी है। पीसीएफ व पीसीयू के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल पर सरकार ने छह माह के लिए रोक लगा दी है। धान खरीद आवश्यक सेवाओं में शामिल है। हड़ताली कर्मचारियों को एस्मा के तहत नोटिस जारी की गई है। मंगलवार तक पीसीएफ के क्रय केंद्र भी संचालित हो सकते हैं।

loksabha election banner

सोमवार को सहकारी समिति छंदवल व सादुल्लापुर में भी सन्नाटा पसरा रहा। सफदरगंज मंडी में संचालित तीन क्रय केंद्रों में मंडी समिति का क्रय केंद्र संचालित नहीं हो सका है। विपणन शाखा के दो क्रय केंद्रों में एक पर 246 व दूसरे पर 225 क्विंटल धान खरीद तीन नवंबर तक हुई। यहां 350 किसानों को टोकन जारी किए जा चुके हैं।

रामनगर के चंदनापुर बुढ़वल क्रय केंद्र पर दोपहर एक बजे एसडीएम सुरेंद्र कुमार पहुंचे। यहां नौ किसानों से 321 क्विंटल धान की तौल की गई थी। एसडीएम ने किसान सुशील कुमार व अनिल कुमार से बात भी की। केंद्र प्रभारी ने बताया कि 33 किसानों को टोकन 17 नवंबर तक के लिए दिए गए हैं।

निदूरा : उमरा में 153 क्विंटल धान अभी तक खरीदा जा सका है। केंद्र प्रभारी गीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि दीपावली के बाद अब खरीद में तेजी आएगी।

दरियाबाद ब्लाक के इलाके के चार क्रय केंद्रों में सिर्फ मथुरानगर स्थित विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर 298 क्विंटल धान की खरीद हो सकी है। केंद्र प्रभारी सविता वर्मा ने बताया कि सोमवार को भी 64 क्विटल धान खरीदा गया है। इंदरपुर क्रय केंद्र पर अभी तक धान तौलने के संसाधन ही नहीं पहुंचे हैं। सूरतगंज के एंडौरा में एक व एनुद्दीनपुर में दो किसानों से धान खरीद हुई है। 250 किसानों को टोकन दिए जा चुके हैं। लालपुर करौता केंद्र पर तौल नहीं शुरू नहीं हो सकी।

भिटरिया स्थित विपणन शाखा के केंद्र पर अभी तक 200 क्विंटल धान खरीदा गया। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक 50 क्विंटल धान की तौल हुई। किसानों को टोकन बांटे जा रहे हैं। त्रिवेदीगंज ब्लाक के हुसेनाबाद व मंगलपुर स्थित केंद्र पर सोमवार को तौल शुरू हो सकी। मंगलपुर केंद्र प्रभारी राम प्रकाश ने बताया कि गोदाम से अनाज उठान के चलते तौल देर से शुरू हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.