388 वाहनों के किए गए चालान, बाजार रही बंद
-पुलिस ने सख्ती से चलाया अभियान
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 10:43 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 06:04 AM (IST)
बाराबंकी : दूसरे दिन रविवार को बंदी में प्रशासन सख्त दिखा। पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाकर बिना मास्क के घर से निकलने वालों व बेवजह घूमने वालों के चालान किए।
1029 वाहनों को चेक किया गया। जिसमें 388 वाहनों का चालान किया गया। शमन शुल्क के रूप में 31500 रुपये वसूले गए। एक वाहन भी सीज किया गया। शहर के घंटाघर, धनोखर, सतरिख नाका, बेगमगंज, आवास विकास, बड़ेल, लखपेड़ाबाग, रेलवे स्टेशन सहित सभी जगह पर दुकानें बंद रही। धनोखर चौराहे पर व देवा तिराहा पर शहर कोतवाल पंकज सिंह के नेतृत्व में वाहनों का चेकिग अभियान चलाया। नियम तोड़ने वाले 38 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में भी बंद का असर दिखा। सूरतगंज, हैदरगढ़, फतेहपुर आदि जगहों पर बाजार बंद रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें