Move to Jagran APP

मिशन शक्ति के चौथे चरण को तैयार पुलिस

छात्राओं को किया जागरूक और आत्मरक्षा के दिए गए टिप्स

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 May 2022 12:54 AM (IST)Updated: Tue, 17 May 2022 12:54 AM (IST)
मिशन शक्ति के चौथे चरण को तैयार पुलिस
मिशन शक्ति के चौथे चरण को तैयार पुलिस

बाराबंकी : महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान का चौथा चरण भी जल्द शुरू होगा। महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और जागरूक कर रही पुलिस चौथे चरण के लिए भी तैयार है। इस चरण में शासन की ओर से जो निर्देश आएंगे उसके लिए विभाग तैयार है।

loksabha election banner

आत्मरक्षा के गुर : मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के मुख्य बाजार, चौराहे, गांव, मुहल्ले, विद्यालयों आदि में बालिकाओं व महिलाओं आदि को उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें उनको आत्मरक्षा के गुर विषम परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा के दिए जाते हैं। मार्शल आर्ट की ट्रैनिग के माध्यम से महिला एवं बच्चियों को सुरक्षा कवच दिया गया।

हेल्प लाइन की जानकारी :

बालिकाओं व महिलाओं को महिला हेल्प लाइन की जानकारी दी जाती है। जैसे 1090, 112, 1098, 181, 1076 साथ ही कानून की जानकारी सहित पोक्सो एक्ट की धाराओं आदि के बारे में जानकारी दी जाती है।

एक दिन की बनीं थानाध्यक्ष

बाराबंकी पुलिस ने रैली निकाल कर मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूकता अभियान चलाया। नुक्कड-नाटक, लघु फिल्मों आदि के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया गया। वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चियों को एक मंच प्रदान कर थानों में एक दिन का थानेदार नियुक्त किया गया। पुलिस के प्रति उनमें विश्वास पैदा कर प्रोत्साहित किया गया।

महिला हेल्प डेस्क की स्थापना

जिले के प्रत्येक थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। महिलाओं की शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शिकायती प्रार्थना पत्रों का अभिलेखीकरण किया जा रहा है। ताकि, शिकायतों की सघन मानीटरिग की जाएगी।

चौथे चरण के लिए हम तैयार हैं। महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए पूर्ण मनोयोग से शासन की योजनाओं व कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन कराया जा रहा है। जनपद के प्रत्येक थाने पर बालिकाओं व महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए महिला बीट पुलिस अधिकारी की नियुक्ति भी गई है।

- अनुराग वत्स, पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.