पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि पर भड़के व्यापारी
फैजाबाद : सपा व्यापार सभा ने पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि पर आक्रोश व्यक्त किया है। व्यापार सभा जिलाध्य
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 12:33 AM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 12:33 AM (IST)
फैजाबाद : सपा व्यापार सभा ने पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि पर आक्रोश व्यक्त किया है। व्यापार सभा जिलाध्यक्ष केके गुप्त की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में बैठक कर व्यापारियों ने इसके लिए केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार को सभसी मोर्चों पर विफल बताया तथा इसे हटाने के लिए काम करने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्त, महासचिव शशिप्रकाश मिश्र, पूर्व प्रदेश सचिव छेदी ¨सह ने अपने विचार व्यक्त किये। इसमें हसीन अहमद, नरेश अग्रवाल, बद्रीप्रसाद त्रिपाठी, राधेश्याम यादव, मो. यासीन, आशीष सहगल आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें