पंचायत चुनाव : मतदाताओं को पंचायतों में भा रहा महिलाओं का नेतृत्व
बीते दो चुनावों में पुरुषों से अधिक महिलाएं चुनी गईं ग्राम प्रधानहिलाओं के नेतृत्व वाली ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों बन रहे नजीर
दीपक मिश्र, बाराबंकी
पंचायत चुनाव में पुरुषों से अधिक न सिर्फ महिलाएं दावेदारी कर रही हैं, बल्कि सफलता भी अर्जित कर रही हैं। इसके वजह महिलाओं के नेतृत्व वाली ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्य हैं, जोकि नजीर बन रहे हैं। शायद इसीलिए महिलाएं को नेतृत्व मतदाताओं को भा रहा है।
पंचायत चुनाव 2015 में 395 ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई थीं और 377 सीटें पुरुषों की दी गई थीं। 397 ग्राम पंचायतें सामान्य थीं। महिलाओं ने आरक्षित पंचायतों में सफलता हासिल करने के साथ ही सामान्य की भी 60 फीसद पंचायतों में कब्जा जमाया था। वर्ष 2010 में 52 फीसद पंचायतों में महिला ग्राम प्रधान चुनी गई थीं। यह इसलिए था कि 2010 में महिलाओं ने ग्राम पंचायतों के विकास में जी तोड़ मेहनत की थी। इस बार भी ग्राम पंचायतों में पोस्टर बैनर लगाने का काम शुरू हो गया है, इसमें अधिकांश महिलाओं की ही दावेदारी सामने आ रही है।
इसलिए वोटर जताते हैं भरोसा : महिला सरपंच के विकास कार्यों का डंका जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी बजता है। मसौली ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान प्रकाशिनी जायसवाल ने गांव में पार्क, मॉडल शौचालय, पोषण वाटिका, साइकिल बैंक, स्कूलों का सुंदरीकरण पर बेहतर कार्य किया, जिससे इन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला। फतेहपुर की ग्राम पंचायत नंदनाकला की प्रधान प्रेमावती और सिद्धौर की कोठी की ग्राम प्रधान माहेजबी ने भी ग्राम पंचायत को मॉडल के तौर पर निखारा। इन्हें भी राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया गया। कोटवाधाम प्रधान मिथलेश कुमारी के नेतृत्व में विकास कार्य बेहतर है। यह तो उदाहरण है, हर महिला प्रधान ने पुरुषों से अधिक काम किया। ---------------
इनसेट : यह हैं जिले में पद
ग्राम प्रधान -1169
ग्राम सदस्यों-14558
जिला पंचायत की कुल सीटें-58
कुल क्षेत्र पंचायत सदस्य-1458 --------------
इनसेट : 2015 में प्रधान की सीट हुई थी आरक्षित
ग्राम पंचायतें -1169
पिछड़ी व अनुसूचित जाति की सीटें-377
महिला सीटें -395
सामान्य सीटें -397
-------------
जिला पंचायत की कुल सीटें-58
अनुसूचित जाति सीटें-17
पिछड़ी जाति सीटें-15
महिला सीटें -नौ
सामान्य सीटें -17
--------