Move to Jagran APP

लखनऊ जा रही धान लदी ट्रॉलियों को रोकने पर प्रदर्शन

रामसनेहीघाट (बाराबंकी) धान तौल न होने से आक्रोशित किसान ट्रॉलियां लेकर मुख्यमंत्री से

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Feb 2021 11:39 PM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 11:39 PM (IST)
लखनऊ जा रही धान लदी ट्रॉलियों को रोकने पर प्रदर्शन
लखनऊ जा रही धान लदी ट्रॉलियों को रोकने पर प्रदर्शन

रामसनेहीघाट (बाराबंकी) : धान तौल न होने से आक्रोशित किसान ट्रॉलियां लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लखनऊ की ओर बढ़ गए। जानकारी होते ही पुलिस आनन-फानन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची और किसानों को रोका। देर शाम तक पुलिस किसानों को रोकने की मशक्कत करती रही। बनीकोडर ब्लॉक परिसर में रविवार को अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, दरियाबाद के विधायक सतीश शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष अपनी सरकार के कार्यों का बखान कर रहे थे। वहीं, पास में ही धान तौल के लिए दो महीने से केंद्रों पर किसानों की धान लदी ट्रॉली की तौल न होने पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा था। विगत दो माह से भिटरिया विपणन केंद्र पर धान तुलवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। रविवार को उन्हें तौल बंद करने जानकारी दी गई। 24 फरवरी से खरीद सेंटर पूरी तरह से बंद है। अंतिम दिन भी तौल न होने पर किसानों ने ट्रॉलियां के साथ मुख्यमंत्री से मिलने के लिए हाईवे से निकल लिए। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंगदपुर चौराहे पर रोक दिया। रोकने की सूचना पाकर विकास भवन में शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठे किसान यूनियन (धर्मेंद्र गुट) के राष्ट्रीय महासचिव रामसुरेश तिवारी मौके पर पहुंचे और तौल करवाए जाने को लेकर पुलिस से बात की। सीओ पंकज सिंह व प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद ने हाईवे से दूसरी ओर ट्रॉलियां भिजवा दी। इसके बाद टोल प्लाजा पर किसानों को रोके जाने पर हंगामा किया। किसान नेता राम सुरेश तिवारी ने बताया कि अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते रहे कि धान की तौल करा दी जाएगी। जब समय बीत गया तो केंद्र बंद कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद राय ने बताया कि किसानों के धान को लखनऊ ले जाने की जानकारी मिली थी। मौके पर जाकर उन्हें समझा कर घर भेज दिया गया। आशीष तिवारी, अश्विनी, पारस नाथ, राम प्रताप, अमरकेश, शिवप्रताप, प्रीति, यशोदा रानी, शिवकेश, विश्वनाथ पांडे, सुधाकर चतुर्वेदी, शिवकुमार उपाध्याय, रामरती, चेतराम मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.