Move to Jagran APP

मेरे पिता ही मेरे लिए भगवान : उपेंद्र

संवादसूत्र बाराबंकी नव निर्वाचित सांसद उपेंद्र सिंह ने चुनाव परिणाम अपने पक्ष में आने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अपने संन्यासी पिता राज कुंवर को भगवान की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि सात साल की आयु में मां सरोजनी देवी का निधन हो गया। तब पिता 31 साल के थे और परिषदीय विद्यालय में शिक्षक थे। चाहते तो विवाह कर सकते थे पर उन्होंने मेरे लिए विवाह नहीं किया। उनका मानना था कि दूसरे विवाह से उनके पुत्र का भविष्य खराब हो जाएगा। धीरे-धीरे सत सांई पंथ से प्रभावित होकर संत हो गए। मौजूदा समय वह गांव ग्राम बरुवा बहावपुर से चार किलोमीटर दूर चित्तापुरवा गांव में आश्रम पर रहते हैं। घर भी नहीं आते हैं। उनका आशीर्वाद लेने मैं परिवार के साथ जाता हूं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 06:17 AM (IST)
मेरे पिता ही मेरे लिए भगवान : उपेंद्र
मेरे पिता ही मेरे लिए भगवान : उपेंद्र

बाराबंकी : नव निर्वाचित सांसद उपेंद्र सिंह ने चुनाव परिणाम अपने पक्ष में आने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अपने संन्यासी पिता राज कुंवर को भगवान की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि सात साल की आयु में मां सरोजनी देवी का निधन हो गया। तब पिता 31 साल के थे और परिषदीय विद्यालय में शिक्षक थे। चाहते तो विवाह कर सकते थे पर उन्होंने मेरे लिए विवाह नहीं किया। उनका मानना था कि दूसरे विवाह से उनके पुत्र का भविष्य खराब हो जाएगा। धीरे-धीरे सत सांई पंथ से प्रभावित होकर संत हो गए। मौजूदा समय वह गांव ग्राम बरुवा बहावपुर से चार किलोमीटर दूर चित्तापुरवा गांव में आश्रम पर रहते हैं। घर भी नहीं आते हैं। उनका आशीर्वाद लेने मैं परिवार के साथ जाता हूं।

loksabha election banner

1995 में भाजपा की सदस्यता : उपेंद्र रावत ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1995 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। 1986 में अपने गांव में युवक मंगल दल के अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक रहे। जिला युवा पुरस्कार भी मिले। मौजूदा समय बछरावां विधायक रामनरेश रावत भी तक युवक मंगल दल की गतिविधियों में सक्रिय थे उन्हें राष्ट्रीय युवा पुरस्कार भी मिला था। उपेंद्र ने बताया कि वह मौजूदा समय गैर राजनीतिक संगठन पारख महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। पहला चुनाव जैदपुर से विधायक का व दूसरा सांसद का लड़ा दोनों में सफल रहे।

शिक्षा : हिदी व राजनीति शास्त्र से परास्नातक और एलएलबी भी हैं। इनकी पत्नी का नाम उर्मिला देवी, पुत्रियों का नाम मधुलिका व मंजुलिका और पुत्र का नाम भानु है। 51 वर्ष की आयु पूरी होने के बावजूद उपेंद्र सिंह कदकाठी से नौजवान दिखते हैं।

सभी ब्लॉकों में बनवाएंगे बालिका इंटर कॉलेज

बाराबंकी : जीत से उत्साहित उपेंद्र सिंह रावत ने अपनी प्राथमिकता के कार्य पत्रकारों से गिनाएं। उन्होंने कहा कि बंकी रेवले क्रासिग पर पुल, देवा रोड क्रासिग के ओवरब्रिज के नीचे अंडर पास, फतेहपुर में बाईपास, जैदपुर विधान सभा क्षेत्र में रारी नदी की सफाई, प्रत्येक ब्लॉक में बालिका इंटर कॉलेज बनवाएंगे। उन्होंने नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र का विकास के लिए प्रयास करने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि जिले के विकास कार्यों को लेकर वह सभी जरूरी कार्य कराएंगे। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा भी करेंगे।

जैदुपर का उपचुनाव भी जीतेंगे : भाजपा जिलाध्यक्ष

जैदपुर विधान सभा क्षेत्र से विधायक उपेंद्र रावत के सांसद बनते ही मतगणना स्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने जैदपुर विधान सभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के प्रति विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के प्रति भरोसा जो भरोसा किया है उसे कायम रखने की हम सब कोशिश करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.