किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित गिरफ्तार
शौच के लिए गई किशोरी से हुई थी वारदात
By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Jul 2020 11:35 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 11:35 PM (IST)
बाराबंकी : शौच को गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश किए गए आरोपितों को जेल रवाना कर दिया गया है। घुंघटेर थाना क्षेत्र निवासी एक विधवा 30 जून की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में गई थी। घर पर उसकी 13 वर्षीय पुत्री और दस वर्षीय पुत्र थे। देर रात किशोरी शौच के लिए गई थी जहां राजेश का पुत्र मुनींद्र और उसका साथी अंकित उसे उठा ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घुंघटेर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। दो जुलाई की सुबह आरोपितों को रीवासीवां तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें