Move to Jagran APP

जिले में निकाले गए 521 ताजिया जुलूस

, बाराबंकी : जिले में शुक्रवार को मुहर्रम पर 521 स्थानों पर ताजिया के जुलूस निकाले गए। थाना मसौली के

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Sep 2018 12:07 AM (IST)Updated: Sun, 23 Sep 2018 12:07 AM (IST)
जिले में निकाले गए 521 ताजिया जुलूस
जिले में निकाले गए 521 ताजिया जुलूस

, बाराबंकी : जिले में शुक्रवार को मुहर्रम पर 521 स्थानों पर ताजिया के जुलूस निकाले गए। थाना मसौली के ग्राम बांसा में मंदिर के रास्ते से ताजिया का जुलूस निकालने की कोशिश हुई। जिसे प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों ने सूझबूझ से नाकाम कर दिया। देर रात तक कर्बलाओं में ताजिया दफन किए गए।

loksabha election banner

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी शांति व्यवस्था के ²ष्टिगत भ्रमण करते रहे। शहर में निकाला गया जुलूस: 10 वीं मुहर्रम को ताजिये का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस में शिरकत की। शहर के चंदना इमामबाड़े से ताजिया का जुलूस बड़ी अकीदत के साथ निकाला गया। ताजिया का जुलूस शहर पुलिस चौकी से होते हुए घंटाघर, धनोखर चौराहा, बेगमगंज होता हुआ कर्बला में पहुंचा। जुलूस में मुहर्रम कमेटी अहले सुन्नत के अध्यक्ष ताजबाबा राईन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उसामा अंसारी, रईस अंसारी, हशमत अल गुड्डू, सलमान सल्लू, हारून राईन, महबूब अंसारी, शुऐब राईन, भूल्लू चौधरी, मो. आसिफ आदि मौजूद रहे। विवाद सुलझा: थानाध्यक्ष मसौली के मुताबिक मंदिर वाले रास्ते से नाजिर के दो ताजिया हर साल पांच-छह

लोग लेकर सामान्य तरीके से निकल जाते थे। बड़े ताजिया का जुलूस गांव के दूसरे रास्ते से निकलता था। इस बार पूर्व प्रधान बिलाल ने जुलूस के साथ मंदिर वाले रास्ते से ताजिया निकालने की कोशिश की। इस पर उनके जुलूस को रोककर अधिकारियों को सूचित किया गया। एडीएम संदीप कुमार पांडे, एसडीएम सदर (आइएएस) अजय कुमार द्विवेदी, एएसपी दिगंबर कुशवाहा भी मौके पर पहुंचे। पूर्व प्रधान बिलाल आदि को समझाया गया तो वह मान गए। दो छोटे ताजिया निकलवाकर मामला शांत कराया गया। बड़े ताजिया जुलूस के साथ दूसरे रास्तों से कर्बला गए। शहर में गुरुवार की रात ताजिया रखकर लोगों ने रतजगा किया। जगह-जगह शर्बत, खीर, चाय आदि के सेवा शिविर लगाए गए। पीरबटावन मुहल्ले में रात भर चहल-पहल रही। शुक्रवार को ताजिया जुलूस निकाले गए। गणेशपुर, सुबेहा, मसौली, दरियाबाद, टिकैतनगर, फतेहपुर, हैदरगढ़, रामसनेहीघाट आदि जगहों पर ताजिया का जुलूस निकाला गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.