Move to Jagran APP

सफाई अभियान के बाद भी वार्डो में कूड़े के ढेर

बाराबंकी नगर पालिका परिषद नवाबगंज प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे विशेष साफ सफाई अभियान के बाद भ्कूड़े के ढेर लगे हैं

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 12:21 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 12:21 AM (IST)
सफाई अभियान के बाद भी वार्डो में कूड़े के ढेर
सफाई अभियान के बाद भी वार्डो में कूड़े के ढेर

बाराबंकी : नगर पालिका परिषद नवाबगंज प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे विशेष साफ सफाई अभियान के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं दिख रहा है। मंगलवार को विशेष सफाई अभियान चलाए जाने के बावजूद कई जगहों पर कूड़े के ढेर नजर आए। शहर में विशेष साफ अभियान मंगलवार को चलाया गया। नेवलेट तिराहा से लेकर सट्टी बाजार तक चलाया गया। इसके बाद यहां से नागेश्वर नाथ रोड तक सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान चलाए जाने के बाद भी शहर में कई जगह कूड़े के ढेर नजर आए। बीते शनिवार से शहर में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सफाई अभियान का चौथा दिन था। वार्डों में भी कई जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। शहर के मुहल्ला लखपेड़ाबाग, आवास विकास, बड़ेल रोड, दशहराबाग आदि जगहों पर कूड़े के ढेर मुख्य मार्ग पर लगे हैं। लेकिन, इसकी साफ-सफाई की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ईओ वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष साफ सफाई अभियान में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.