सुखजिदर सिंह रंधावा के मामले में अधिकारियों से पूछेंगे कानून मंत्री
पंजाब सरकार के मंत्री सुखजिदर रंधवा के लखनऊ आगमन के उद्देश्य के बारे में अधिकारियों से कानून मंत्री बृजेश पाठक पूछेंगे। यह बात कानून मंत्री ने शनिवार को नगर के एक प्रतिष्ठान में दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अधिवेशन के दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में कही।
बाराबंकी : पंजाब सरकार के मंत्री सुखजिदर रंधवा के लखनऊ आगमन के उद्देश्य के बारे में अधिकारियों से कानून मंत्री बृजेश पाठक पूछेंगे। यह बात कानून मंत्री ने शनिवार को नगर के एक प्रतिष्ठान में दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ के अधिवेशन के दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में कही।
उन्होंने कहा कि सुखजिदर सिंह रंधावा मुख्तार अंसारी के करीबी से क्यों मिलने आए थे? इसका जवाब कांग्रेस पार्टी या मुख्तार अंसारी को देना चाहिए। उनके आगमन पर सवाल उठ रहे हैं तो हम लखनऊ जाकर अधिकारियों से पूछताछ करेंगे।
इससे पहले मंत्री ने फास्टट्रैक कोर्ट में एडहाक पर तैनात कर्मचारियों को नियमित करने, लखनऊ में संघ के कार्यालय के लिए भवन की व्यवस्था, न्यायिक कर्मचारियों को आवासीय सुविधा, सेट्ठी आयोग की सिफारिशों को लागू करने संबंधी संघ की मांग पर कार्रवाई सहित अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया। इससे पूर्व कानून मंत्री पल्हरी के निकट स्थित शिवाजीपुरम में देशराज वर्मा के घर निजी कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि न्यायालयों में आवश्यक सुविधाओं को मुहैय्या कराने की दिशा में उनकी सरकार तत्पर है। मंत्री ने कहा कि न्याय पालिका पर लोगों को अटूट भरोसा है। भरोसे को उसके कायम रखने में कर्मचारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
अपर जिला जज इरफान अहमद ने भी जिला जज के प्रतिनिधि के रूप में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा. निपेंद्र सिंह, महासचिव नरेंद्र विक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष सैय्यद मो. ताहा, डा. शकील मुईन,पंडित अनिल शुक्ल, प्रेम श्रीवास्तव, एके जौहरी सहित अन्य मौजूद रहे।