'हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की'
-जयकारों से गूंज उठे मंदिर मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व
बाराबंकी : जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया। मंदिरों में विधि विधान से पूजन अर्चन कार्यक्रम हुए। शारीरिक दूरी का ध्यान में रखते हुए लोग सजी झांकियों को देखने पहुंचे।
शहर के रसूलपुर स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर में राधा कृष्ण की भव्य झांकी सजाई गई। फूलों की होली गई। स्थानीय कलाकार विशाल बवालियां, अनुष्का, सोनम, राजेश व प्रमोद ने कृष्ण जी स्वरूप का मनोहारी ²श्य प्रस्तुत किया। रात में 12 बजे जन्मोत्सव मनाया गया। मक्खन का भोग लगाया गया। गणेश प्रसाद जायसवाल, नंदी, एसके तिवारी, विष्णु तिवारी, यशी, श्रेया आदि शामिल रहे। शहर के विश्राम सदन धर्मशाला, लाजपतनगर स्थित रामजानकी मंदिर में भी कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयकारों से मंदिर गूंज उठे। श्री हनुमंत वाटिका आश्रम कुटी गाजीपुर में जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मेला यहां पर नही लगा। रमेश दास के नेतृत्व में भजन कीर्तन हुआ।
घरों में हुई पूजा-अर्चना : घरों में भी दूसरे दिन पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने की। रात 12 बजे प्रभु श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। प्रसाद भी वितरित किया गया।