समाज को एकसूत्र में बांधता होली मिलन समारोह
चित्र-26बीआरके-22 23 - सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां संवादसूत्र बाराबंकी होली मिलन समारोह की धूम है। मंगलवार को जायसवाल समाज व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मनमोहक प्रस्तुति की गई।
बाराबंकी: होली मिलन समारोह की धूम है। मंगलवार को जायसवाल समाज व सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मनमोहक प्रस्तुति की गई।
नगर पालिका परिसर नवाबगंज में जायसवाल समाज का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम,सम्मान समारोह और वैवाहिक परिचय के कार्यक्रम आयोजित हुए। इस मौके पर स्टेपिग स्टोन डांस एकेडमी की डायरेक्टर आकांक्षा जायसवाल के निर्देशन में अभिषेक, दिलीप, अनिमेष, सत्यम, शिवा, हर्ष, राजू, अर्पिता, भूमि, दीपांशी, मुस्कान, नव्या, श्री, प्रशस्ति, आंचल, मान्या आदि ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। आराध्या म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों और झांकियों से लोगों का मन मोह लिया। प्रदेश अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि होली मिलन समारोह समाज को एकसूत्र में पिरोने का उचित माध्यम है। समाज के लोगों को समाज के निर्बल और कमजोर लोगों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास करना चाहिए। संयोजक प्रदीप जायसवाल और सुनील जायसवाल ने कहा कि संगठन समाज के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। इस मौके पर कपिल जायसवाल, मनोज जायसवाल, डॉ. विश्वनाथ जायसवाल, सतीश जायसवाल, डीडीसी बिन्नू जायसवाल, प्रधान प्रकाशिनी जायसवाल, प्रीति जायसवाल, सभासद संजय जायसवाल, सुभाष जायसवाल, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष लखनशरण जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल, नवीन जायसवाल, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, सुशील कुमार, अनिल कुमार, भगवत शरण, उमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व जिला न्यायाधीश आरसी निगम ने की। एक दूसरे को मिष्ठान खिलाया गया। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया, डॉ. भगवान वत्स, बाबूलाल वर्मा, अशोक सोनी, ओम प्रकाश वर्मा, केशव प्रसाद ओझा, रामलखन त्रिवेदी, एएल गुप्ता, आरएन पाठक, केके मिश्रा, ऊषा झोझा, विपिन वर्मा, रामसागर वर्मा, अमरनाथ मिश्रा, मिथलेश सोनी, चंद्रशेखर वर्मा, रामशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।