सुधरी हैं स्वास्थ्य सेवाएं: स्वतंत्रदेव
बाराबंकी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शहर में बुधवार को एक निजी चिकित्सालय का उदघाटन किया। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में बहुत सुधार हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 12:41 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 12:41 AM (IST)
बाराबंकी: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शहर में बुधवार को एक निजी चिकित्सालय का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों के सवाल में कहा कि कोरोना से संबंधित पीपीई किट व अन्य उपकरण खरीदने में यदि कोई घपला हुआ है तो उसकी जांच होगी। निजी व सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सुधरी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रयास से दिमागी बुखार की बीमारी पर शत-प्रतिशत नियंत्रण हुआ है। कोरोना पर भी नियंत्रण है, लेकिन अभी कोरोना से सजग रहने की जरूरत है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, जंग बहादुर पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें