होमगार्ड को मिलेगा क्वांरटाइन अवधि का मानदेय
क्वारंटाइन के दौरान भी मिलेगा मानदेय
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 10:44 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 06:06 AM (IST)
बाराबंकी : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जंग में होमगार्ड भी कंधे से कंधा मिलाकर मोर्चा संभाले हुए हैं। विभाग की भूमिका को देखते हुए प्रमुख सचिव ने होमगार्ड को ड्यूटी के चलते क्वारंटाइन होने पर भी उस समय का मानदेय देने का आदेश दिया है।
जिला होमगार्ड कमांडेंट एपी सिंह ने बताया कि अपने जिले से नहीं, लेकिन तमाम प्रांत व जिलों से श्रमिकों को बसों से पहुंचाने के लिए होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसके ²ष्टिगत होमगार्ड को भी निर्धारित समयावधि के लिए क्वारंटाइन किया जा रहा है। प्रदेश में इस प्रकार डयूटी के दौरान क्वारंटाइन होने वाले होमगार्ड जवानों को राहत दी गई है। इसके अनुसार उन्हें क्वारंटाइन अवधि का भी मानदेय दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें