बढ़ रहा घाघरा का जलस्तर, तटवर्ती गांवों में दहशत
घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.076 मीटर के करीब पहुंच गया है। बुधवार को शाम छह बजे जलस्तर 105.946 मीटर पर स्थिर रहा।
बाराबंकी : घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.076 मीटर के करीब पहुंच गया है। बुधवार को शाम छह बजे जलस्तर 105.946 मीटर पर स्थिर रहा। जलस्तर यदि बढ़ा तो गुरुवार तक खतरे के निशान को पार कर सकता है। खतरे के निशान से आधा मीटर ऊपर पानी होगा तो तटवर्ती तीन दर्जन गांव दोबारा प्रभावित होंगे। इससे इन गांवों के लोगों में दहशत है।
मौजूदा समय सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में एल्ग्रिनब्रिज-चरसड़ी तटबंध के किनारे गोंडा जिले की सीमा पर बसे ग्राम मांझारायपुर, नैपुरा, परसावल तथा टेपरा, कुर्मिन टेपरा, सनावां, गोबरहा, रामसनेहीघाट के ढ़ेमा, कोयलावर, मंझार, बतनेरा, रामनगर तहसील क्षेत्र के कोरिनपुरवा मजरे तपेसिपाह, जियनपुरवा, कचनापुर, सुंदरनगर आदि गांव के लोग बाढ़ से पीड़ित हैं।