Move to Jagran APP

गांधी के विचारों में है देश की समस्याओं का समाधान : मनोज सिन्हा

देवा रोड स्थित गांधी भवन में गांधी जयंती सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 11:26 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 06:18 AM (IST)
गांधी के विचारों में है देश की समस्याओं का समाधान : मनोज सिन्हा
गांधी के विचारों में है देश की समस्याओं का समाधान : मनोज सिन्हा

बाराबंकी: देवा रोड स्थित गांधी भवन में गांधी जयंती सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने किया। उन्होंने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गांधी भवन में नवनिर्मित बा-बापू अतिथि गृह का लोकार्पण करने के बाद कहा कि गांधी जी नैतिक साधन पर बल देते थे। देश की समस्याओं का समाधान गांधी जी के विचारों में मिल सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के दर्शन से समाज को आइना दिखाया है। गांधी कल भी प्रासंगिक थे और आज भी। आने वाले दिनों में भी उनकी प्रासंगिकता कायम रहेगी।

loksabha election banner

पदमश्री पूर्व कुलपति प्रो. सरोज चूणामणि गोपाल ने कहा कि गांधी हमारे पूर्वज ही नहीं आदर्श भी हैं। मधुसूदन दीक्षित ने कहा कि महात्मा गांधी उस प्रखर रोशनी की तरह हैं जो भविष्य का रास्ता दिखाती है। आचार्य नरेंद्रदेव समाजवादी संस्थान के संयुक्त सचिव नवीन चंद्र तिवारी ने कहा कि आजादी के बाद गांधी की संघर्ष गाथा को लोहिया ने नई भाषा दी और राजनीति में उतारा। कार्यक्रम संयोजक गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने कहा कि गांधी के बताए रास्ते पर चलना ही व्यक्ति के व्यक्तित्व को दर्शाता है।

इन्हें मिला अवार्ड : पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा को पं. दीनदयाल उपाध्याय सछ्वावना अवार्ड, पदमश्री प्रो. सरोज चूणामणि गोपाल को डॉ. संपूर्णानंद शिक्षा अवार्ड, सामाजिक कार्यकर्ता अनीता मिश्रा को अरुणा आसफ अली को अगस्त क्रांति अवार्ड, महेंद्र कुमार गर्ग को आनंद नारायण मिश्रा जनसेवा अवार्ड, समाजसेवी विनोद मिश्रा को एमआर मोरारका सद्भावना अवार्ड, जिला पंचायत सदस्य विजयलक्ष्मी वर्मा को मुकेश सिंह सछ्वावना अवार्ड। इसके अलावा कमल किशोर श्रीवास्तव, अंकुर माथुर, अधिवक्ता राजा सिंह को भी सम्मानित किया गया।

जिला बार अध्यक्ष भारत सिंह यादव, कार्यक्रम अध्यक्ष मो. उमेर किदवई, एनएन अवस्थी, मृत्युंजय शर्मा, हुमायूं नईम खां, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, अशोक शुक्ला, पाटेश्वरी प्रसाद, यादवेंद्र प्रताप सिंह, धनंजय शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन केके द्विवेदी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.