Move to Jagran APP

पांच प्रधान व एक डीसीसी के पद पर मतदान आज, पोलिग पार्टियां रवाना

70 पोलिग पार्टियां रवाना आज होगा पांच प्रधान व एक डीसीसी पर मतदान 70 पोलिग पार्टियां रवाना

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 12:49 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 06:25 AM (IST)
पांच प्रधान व एक डीसीसी के पद पर मतदान आज, पोलिग पार्टियां रवाना
पांच प्रधान व एक डीसीसी के पद पर मतदान आज, पोलिग पार्टियां रवाना

बाराबंकी : पंचायत उपचुनाव में पांच ग्राम प्रधान और जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी) के एक रिक्त पद पर मतदान शनिवार को होगा। मतदान सुबह सात बजे से पांच बजे तक होगा। शुक्रवार को त्रिवेदीगंज, सूरतगंज, सिद्धौर, सिरौलीगौसपुर ब्लॉकों से 70 पोलिग पार्टियां रवाना हुईं।

loksabha election banner

जिला पंचायत सदस्य की सूरतगंज चतुर्थ सीट से चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां 34 हजार 985 मतदाता है, जो इनके भाग्य का फैसला करेंगे। इस सीट पर 59 बूथ हैं, जहां शनिवार को मतदान होगा। जबकि ग्राम प्रधान के 14 बूथों पर चुनाव होगा। इसके लिए शांति पूर्वक पोलिग पार्टियां बूथों की ओर रवाना कर दी गईं।

यहां होंगे ग्राम प्रधान के चुनाव

त्रिवेदीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत मंझार सीट पर प्रधान पद के लिए चुनाव होगा। ब्लॉक परिसर से पोलिग पार्टियां रवाना हुईं। विकास खंड सूरतगंज की ग्राम पंचायत बिदौरा धरथारिया व गौरा चक के प्रधानों की असामयिक मृत्यु के बाद से दोनों सीटें रिक्त थीं। अब दोनों पदों पर शनिवार को मतदान होगा।

सिद्धौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोहब्बतपुर में सियाराम प्रधान की मृत्यु हो जाने से यह पद रिक्त था। यहां उनकी पत्नी सहित चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सिरौलीगौसपुर के चौखंडी ग्राम पंचायत में रिक्त ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान होगा।

यहां हो चुके हैं निर्विरोध : रामनगर के त्रिलोकपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य का रिक्त पद था। इन पर अकबाल ने ही नामांकन पत्र जमा किया। सिर्फ एक ही पर्चा भरा जाने के कारण सीट निर्विरोध तय है। ब्लॉक रामनगर की ग्राम पंचायत सिसौंडा की प्रधान कमला देवी पत्नी उमाशंकर के निधन पर पद रिक्त था। यहां सिर्फ एक ही पर्चा प्रत्याशी निशी पत्नी राजेश कुमार ने भरा था, इसलिए यह सीट भी निर्विरोध मानी जा रही है।

रिक्त रह जाएंगे 52 पद : पंचायत के उपचुनाव में ग्राम सदस्यों के 76 रिक्त पदों पर 24 तो निर्विरोध हो गए पर 52 पदों पर किसी ने भी नामांकन पत्र नहीं भरा था। इन पदों पर चुनाव लड़ने की रुचि दिखाई नहीं गई। अब यह पद रिक्त ही रह जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.