क्रिसमस पर्व की तैयारी तेज, बाजार भी गुलजार
बाराबंकी : प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिवस क्रिसमस डे 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयार
बाराबंकी : प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिवस क्रिसमस डे 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरु हो गई हैं। चर्च को सजाया जा रहा है।
24 व 25 दिसंबर को चर्चों में धूम रहेगी। सेंट एंथोनी चर्च में तैयारियां जोरों पर हैं। फादर जैराल्ड डिसूजा ने बताया कि 24 की रात 11 बजे पूजा होगी। रात 12 बजे केक काटा जाएगा। इसके बाद 25 दिसंबर की सुबह नौ बजे से पूजा के साथ महोत्सव शुरू होगा जो देर शाम तक चलेगा। मेथोडिस्ट चर्च, सियोन चर्च में भी तैयारियां अंतिम चरण में है। मेथोडिस्ट चर्च में चर्च को सजाया जा रहा है। फादर जैराल्ड डिसूजा ने बताया कि क्रिसमस संपूर्ण विश्व का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। खुशियों को बांटना ही प्रभु की सच्ची सेवा है। बाइबल के अनुसार लोगों की सहायता करना और लोगों पर दया करना एक दूसरे का मेल करना और प्रभु में विश्वास करना चाहिए क्रिसमस शांति का भी संदेश लाता है। यह पर्व 24 दिसंबर से 5 जनवरी तक मनाया जाता है। क्रिसमस पर्व को लेकर बाजार भी गुलजार है। सेंटा के मुखौटे व ड्रेस खूब बिक रहे हैं। ट्री, स्टार की भी काफी मांग है।