कोरोनो के डर से भाग रहे युवक की हादसे में मौत, एक गंभीर
कोरोनो के डर से भाग रहे युवक की हादसे में मौत एक गंभीर
बाराबंकी : गुड़गांव स्थिति फैक्ट्री में काम करने वाले कोरोना वायरस के चलते फैक्ट्री बंद होने के कारण वापस घर आ रहे थे। साधन न मिलने के कारण बाइक से आते समय कन्नौज जिले में उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुबेहा थाना क्षेत्र के लदई का पुरवा मजरे थलवारा गांव निवासी अनूप अपने साथी राम अचल निवासी लोधे सिंह का पुरवा थाना हैदरगढ़ गुड़गांव स्थिति एक प्राइवेट फैक्ट्री में कार्य करते हैं। कोरोना के कारण फैक्ट्री के बंद होने पर वह 23 मार्च को बाइक से घर लौट रहे थे। जिला कन्नौज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राम अचल की मौके पर मौत हो गई। जबकि अनूप गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने दोनों लोग के पास से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिवारजन को सूचना दी। दोनों युवकों के परिवारजन कन्नौज के लिए रवाना हुए हैं ।
निदूरा : कुर्सी थाना क्षेत्र निवासी रोशन गौतम मंगलवार की सुबह बड्डूपुर स्थित अपनी ससुराल गया था। देर रात बाइक से घर लौटते समय निगोंहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रोशन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालात में लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।