रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला युवक का शव
- नहीं हो सकी मृत युवक की शिनाख्त
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 10:49 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 10:49 PM (IST)
बाराबंकी : लखनऊ-सुल्तानपुर रेलखंड पर युवक का शव दो टुकड़ों में मिला है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस प्रथम ²ष्टया इस जान देने का मामला बता रही है।
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम दहिला गांव से करीब दो सौ मीटर बाहर रेल ट्रैक पर शव देखने के बाद की-मैन अमरजीत ने इसकी सूचना लोनीकटरा पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि मृतक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की गई पर नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा अशोक कुमार यादव ने बताया युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है। प्रथम ²ष्टया जान देने का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें