Move to Jagran APP

खेत में मिला हत्या कर जलाया गया शव!

संवादसूत्र जैदपुर (बाराबंकी) जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोला में स्थित एक खेत में शनिवार सुबह एक अधजला शव पड़ा पाया गया। मृतक की एक आंख और हाथ की एक ऊंगली भी गायब है। यह शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को जिदा जलाकर मार दिया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 01:06 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 01:06 AM (IST)
खेत में मिला हत्या कर जलाया गया शव!
खेत में मिला हत्या कर जलाया गया शव!

बाराबंकी : जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोला में स्थित एक खेत में शनिवार सुबह एक अधजला शव पड़ा पाया गया। मृतक की एक आंख और हाथ की एक अंगुली भी गायब है। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को जिदा जलाकर मार दिया गया है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है।

loksabha election banner

शनिवार सुबह पुलिस को ग्राम प्रधान डेहवा देव सिंह ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी। सीओ सदर राजेश यादव और कोतवाल जैदपुर अमरेश सिंह बघेल बंगला बाजार चौराहे से करीब तीन सौ मीटर अंदर स्थित घटना स्थल पर पहुंचे। जहां रामचंद्र के खेत में मेंथा फसल के बीच एक युवक का अधजला शव पड़ा था। बांईं आंख और हाथ की एक अंगुली गायब थी। कमर के नीचे का हिस्सा जला नहीं था। कुछ दूरी पर जली बनियान पड़ी थी जो मृतक की बताई जा रही है। वहीं चंद कदम की दूरी पर रखी सरसों की डंडियां जली पड़ी थीं।

आशंका जताई जा रही है कि इस युवक को सरसों की बीच डंडियों में जिदा जलाकर मारा गया है। संभवत: जब वह जलता हुआ भागने की कोशिश करने लगा जिसे पकड़ने में उसकी बनियान वहीं पर गिर गई और उसे दोबारा लाकर आग में डाल दिया गया। मामला तस्करी से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

चर्चा यह भी : इस घटना को लेकर चर्चा यह भी है कि मृतक युवक संभवत: नशेड़ी था जिसने लाइटर अथवा माचिस जलाने में सरसों की डंडियों में आग लग गई और वह चपेट में आ गया। पुलिस भी इसकी आशंका जता रही है, लेकिन हत्या की संभावना से भी इन्कार नहीं कर रही है।

दो दिन से पड़ा था शव : ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पूर्व रामचंद्र अपने खेत की सिचांई करने आए थे। यहां शव पड़ा देख वह वापस लौट गए थे। बताया यह भी जा रहा है रामचंद्र के यहां किसी की शादी भी थी।

सीओ सदर ने बताया कि मौत का कारण हत्या अथवा हादसा किसी बात से इन्कार नहीं किया जा सकता है। मामले की जांच चल रही है, तस्करी से जुड़े मामले पर भी नजर है। सबसे पहले पुलिस मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। आंख और अंगुली गायब होने पर सीओ का कहना है कि शव करीब दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, इसलिए यह किसी जानवर ने नोचा होगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.