दो महिलाओं के फंदे से लटकते मिले शव
घुंघटेर में एक वृद्धा सहित दो महिलाओं का शव घर में फंदे से लटकते पाए गए। दोनों के शव उनके अपने घर में मिले।
बाराबंकी : घुंघटेर में एक वृद्धा सहित दो महिलाओं का शव घर में फंदे से लटकते पाए गए। दोनों के शव उनके अपने घर में मिले। एक मामले की जानकारी से पुलिस इन्कार कर रही है।
ग्राम पल्टूपुर मजरे पिड़सावां के छोटू की पत्नी रेखा 30 का शव बुधवार देर शाम कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर ही परिवारजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, जमोलिया के प्यारे लाल गौतम की 62 वर्षीय पत्नी रामकली का शव गुरुवार सुबह उसके कमरे फंदे से लटकता मिला। परिवारजन का कहना है कि वह अरसे से बीमार थीं जिससे वह बहुत आजिज थीं। प्रभारी निरीक्षक घुघंटेर सत्येंद्र कुमार सिंह ने जमोलिया की घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है। पल्टूपुर के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
-------------
नाली के विवाद में चले लाठी पत्थर, दस घायल
बाराबंकी : नाली टूटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज कर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।
कोठी के मोहम्मदपुर हुसैन बख्श गांव में गुरुवार को सुबह वाहन निकलते समय जितेंद्र के घर के सामने बनी नाली टूट गई। इससे गांव के संकटा से विवाद होने गया। दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान चले लाठी-डंडे व ईंट पत्थर में संकटा, राजकुमार, रिकू ,अमरेश, सतीश, मुकेश, पुष्पा, जितेंद्र, धर्मेंद्र, संदीप सहित दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराय। एसओ रितेश कुमार पांडेय ने बताया दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है।