कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
-कर्नाटक के राजभवन पर जताई नाराजगी संवादसूत्र, बाराबंकी : कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिक
-कर्नाटक के राजभवन पर जताई नाराजगी
संवादसूत्र, बाराबंकी : कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने बुधवार को छाया चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला जलाया। आरोप है कि कर्नाटक में राजभवन द्वारा कांग्रेस व जेडीएस गठबंधन को सरकार बनाने का न्यौता नहीं दिया है।
पुतला जलाने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमर नाथ मिश्रा ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में विश्वास नहीं हैं, कर्नाटक में भाजपा लोकतंत्र और संविधान का माखौल उड़ा रही हैं। विधायिका में संख्याबल पर सरकारें बनती हैं और हटती है, कर्नाटक में संख्याबल जेडीएस और कांग्रेस के गठबंधन के पक्ष में हैं, फिर भाजपा के इशारे पर राजभवन द्वारा सरकार बनाने का न्यौता न देना, अपने आप में एक सवालिया निशान हैं। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की हत्या होते नहीं देख सकती, हम केंद्र सरकार का पुतला दहन करके कृत्य का विरोध करते हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, सुनील गौतम, जयंत गौतम, रामानुज यादव, शब्बर रिजवी, अतीक अहमद सद्दन, प्रदीप मौर्या, अरशद अहमद, सुरेन्द्र प्रताप ¨सह, अजय प्रताप ¨सह, रामगोपाल रावत आदि मौजूद रहे। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता शब्बर रिजवी के पैर में आग लग गई, जिससे वह झुलस गए।