कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का फूंका पुतला
संवादसूत्र, बाराबंकी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हत्याएं और बिगड़ी कानून व्यवस्था पर प्रदेश सर
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Feb 2018 08:41 PM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2018 08:55 PM (IST)
संवादसूत्र, बाराबंकी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हत्याएं और बिगड़ी कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के पनियारा क्षेत्र निवासी किसान की 13 वर्षीय पुत्री ने छेड़खानी से तंग आकर अपनी जान दे दी। इस तरह अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। छाया चौराहे पर योगी सरकार का पुतला जलाने वालों में सुनील गौतम, मिथलेश कुरील, सविता भारती, राधा रानी, उपेंद्र प्रताप ¨सह आदि शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें