गणतंत्र दिवस के ²ष्टिगत बढ़ी सतर्कता हुई चेकिग
गणतंत्र दिवस के ²ष्टिगत बढ़ी सर्तकता हुई चेकिग
बाराबंकी : गणतंत्र दिवस के ²ष्टिगत पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे सहित सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिग अभियान चलाया गया। चेकिग के दौरान डॉग स्क्वॉड भी पुलिस टीम के साथ रहा। पुलिस के साथ जीआरपी ने भी स्टेशन और ट्रेनों की चेकिग की। शहर की सरकारी और ऐतिहासिक इमारतों को भी तिरंगे रंग की झालरों से सजाया गया।
एसपी डॉ. अरविद चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले भर में चेकिग अभियान चलाया गया। इस मौके पर नगर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने डॉग स्क्वॉड के साथ रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और शहर के मुख्य चौराहों सहित सार्वजनिक स्थानों पर चेकिग की। इस दौरान सभी चौकी इंचार्ज भी मौजूद रहे। कोतवाल ने बताया कि शहर के सभी लॉज, होटल की भी चेंकिग की गई। हाईवे पर स्थित ढाबों और होटल पर भी चेकिग अभियान चलाया गया। जीआरपी कोतवाल अंजनी कुमार मिश्रा ने कई ट्रेनों में चेकिग की। वहीं गणतंत्र दिवस को पर्व की तरह मनाने के लिए सरकारी और ऐतिहासिक इमारतों सहित कई लोगों ने अपने घरों में तिरंगा झालर लगाकर सजाया। घंटाघर, कोतवाली, सीएमओ कार्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों कों रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है।
निकाली तिरंगा यात्रा
निदूरा : विकास खंड क्षेत्र के कस्बा कुर्सी में शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय युवा संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अनुज सम्राट ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कस्बा कुर्सी के नहर कोठी से निकाली तिरंगा यात्रा प्रमुख चौराहों से होते हुए बसारा, जुम्मनपुरवा , कुड़वां चौराहा, टिकैतगंज आदि स्थानों से होते हुए निदूरा पहुंच यात्रा का समापन किया गया। रामनगर: क्षेत्र के मुहल्लों में पूर्व संध्या पर युवाओं ने तिरंगा रैली निकाली।