Move to Jagran APP

परिवर्तन का पक्षधर रहा रामनगर, सबको लगाया गले

बीते वर्षाें के चुनाव परिणाम कर रहे तस्दीक सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों पर जताया भरोसा

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 12:52 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 12:52 AM (IST)
परिवर्तन का पक्षधर रहा रामनगर, सबको लगाया गले
परिवर्तन का पक्षधर रहा रामनगर, सबको लगाया गले

बाराबंकी : बहराइच, सीतापुर और गोंडा के सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र रामनगर के मतदाताओं का अंदाज कुछ भिन्न है। यहां के मतदाताओं ने कभी जाति-पंथ को तरजीह नहीं दी। समय-समय पर अलग- अलग पार्टियों के प्रत्याशियों पर विश्वास जताकर विधानसभा भेजा है। यहां के मतदाताओं के संबंध में कहा जाता है कि वह परिवर्तन के पक्षधर हैं। बीते सात चुनावों के परिणाम बताते हैं कि यहां के मतदाताओं ने किसी को भी लगातार दोबारा नहीं चुना। इन चुनावों में सबसे अधिक तीन बार भाजपा, दो बार सपा और एक-एक बार बसपा और जनता पार्टी को जीत हासिल हुई है। यहां के मतदाताओं ने 1993 और 2002 में सिर्फ राजलक्ष्मी वर्मा पर ही दोबारा विश्वास जताया है।

loksabha election banner

महाभारतकालीन तीर्थ हैं क्षेत्र की पहचान

महाभारतकालीन तीर्थ लोधेश्वर महादेव, कुंतेश्वर महादेव और देववृक्ष इस क्षेत्र की पहचान हैं। यहां प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। इन तीर्थों से जहां हिदुओं की आस्था जुड़ी है वहीं मुस्लिम की आजीविका का माध्यम हैं। यहां लगने वाले मेलों में काफी संख्या में मुस्लिमों की भी दुकानें हैं।

शरद के नाम सबसे अधिक मत पाने का रिकार्ड

अब तक हुए चुनावों में यहां से सबसे अधिक मत वर्तमान भाजपा विधायक शरद अवस्थी को मिले हैं। वर्ष 2017 में हुए चुनाव में शरद को 88 हजार, 937 मत मिले थे। इससे पहले 2012 में सपा के अरविद सिंह गोप को 77 हजार, 428 और 1993 में भाजपा की राजलक्ष्मी वर्मा को 50 हजार, 401 मत मिले थे।

यह हैं जातीय आंकड़े

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार यहां ब्राह्मण 12 प्रतिशत, क्षत्रिय 10, कायस्थ 0.3, वैश्य एक, मुस्लिम 16, अन्य सामान्य 14, यादव 14, कुर्मी 12, मौर्या एक, लोध 0.3, कहार 0.2, अन्य पिछड़ा दो, गौतम छह, रावत आठ और अन्य दो प्रतिशत मतदाता हैं।

कुल मतदाता : 337663

पुरुष मतदाता : 181034

महिला मतदाता : 156624

फैक्ट फाइल

वर्ष प्रत्याशी दल प्राप्त मत

1991 फरीद महफूज किदवई जनता पार्टी 23192

1993 राजलक्ष्मी वर्मा भाजपा 50401

1996 सरवर अली खां सपा 41807

2002 राजलक्ष्मी वर्मा भाजपा 34009

2007 अमरेश कुमार शुक्ल बसपा 30363

2012 अरविद सिंह गोप सपा 77428

2017 शरद कुमार अवस्थी भाजपा 88937


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.