कांग्रेस व सपा के कारण बनी भाजपा सरकार : मुनकाद अली
कांग्रेस व सपा के कारण बनी भाजपा सरकार मुकनाद अली
बाराबंकी : बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने गुरुवार को कस्बा जैदपुर में पार्टी प्रत्याशी अखिलेश कुमार अंबेडकर के लिए जनसभा को संबोधित कर वोट मांगे। उन्होंने कांग्रेस व सपा के कारण ही भाजपा की सरकार बनी है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में जब कारसेवकों पर गोली चलाई गई। हिदू व मुसलमान दोनों की जानें गईं। तत्कालीन सपा सरकार ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा इस मुद्दे को लेकर सत्ता तक पहुंच गई।
उन्होंने एक इस शेर 'हयात लेकर चलो कायनात लेकर चलो, चलो तो सर्व जमाने को साथ लेकर' सुनाकर भाजपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जाति धर्म में देश को बांटकर भाजपा राज करना चाहती है। यह बात सबको समझकर बसपा के पक्ष में एकजुट होना होगा। तभी लोकतंत्र की रक्षा होगी।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव आरएस कुशवाहा ने कहा कि ईवीएम में धांधली कर भाजपा ने सरकार बनाई है। सभी लोग इस सरकार से परेशान हैं। रोजगार देने के बजाय लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व विधायक मीता गौतम, पूर्व सांसद सलीम अंसारी, राम गोपाल कोरी, शमसुद्दीन राइन, बसपा जिलाध्यक्ष केके रावत, जिला प्रभारी सुरेश गौतम, आरडी राव आदि मौजूद रहे।