Move to Jagran APP

दिसंबर माह के दूसरे पखवारे में ही बंट पाएंगे कंबल

30 लाख रुपये आया बजट जेम पोर्टल से खरीदे जाने हैं कंबलअलाव भी नहीं जलवाए जा रहे

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 12:19 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 12:19 AM (IST)
दिसंबर माह के दूसरे पखवारे में ही बंट पाएंगे कंबल

बाराबंकी : कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है लेकिन जरूरतमंदों को कंबल वितरण अगले दिसंबर माह के दूसरे पखवारे तक ही बंट पाएंगे। 30 लाख रुपये बजट पूरे जिले के लिए आया है। जेम पोर्टल से कंबल खरीदने के बाद तहसीलों को भिजवाए जाएंगे। अलाव की व्यवस्था भी अभी नहीं हो सकी है।

loksabha election banner

शासन ने पांच सौ रुपये प्रति कंबल की दर निर्धारित की है। ऐसे में छह हजार कंबल खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में छह तहसीलें हैं इसलिए एक-एक हजार कंबल प्रत्येक तहसील को प्रथम चरण में मिलेंगे। पिछले साल कंबल के लिए दूसरी किस्त की धनराशि भी मिल गई थी जिससे करीब 12 हजार कंबल बंट गए थे। इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि प्रथम चरण के वितरण के बाद दूसरी किस्त भी शासन से मिल जाएगी। सिरौलीगौसपुर : एसडीएम प्रतिपाल सिंह ने बताया कि कंबल वितरण का लक्ष्य जिले से तय होता है। जैसे ही कंबल प्राप्त होंगे वितरण कराया जाएगा। गांवों में जरूरमंदों की सूची लेखपालों से बनवाई जाएगी ताकि जरूरमंदों को कंबल उपलब्ध कराए जा सकें। प्रमुख स्थानों पर अलाव भी जलवाए जाएंगे।

रामसनेहीघाट : एसडीएम दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अभी तक कंबल नहीं प्राप्त हुए हैं। कंबल आते ही वितरण कराया जाएगा। इस समय एमएलसी चुनाव की आचार संहिता भी लगी है। शीघ्र ही अलाव भी जलवाए जाएंगे सुबेहा : नगर पंचायत सुबेहा की अधिशासी अधिकारी सना सगीर ने बताया कि कस्बे में आठ जगहों पर अलाव जलने के लिए चिह्नित कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई है। निर्देश मिलते ही अलाव जलवाए जाएंगे। इनसेट -

कंबल खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही कंबल आ जाएंगे। प्रत्येक तहसील में एक-एक हजार कंबल वितरण के लिए भेजे जाएंगे। दिसंबर माह के दूसरे हफ्ते तक वितरण शुरू हो सकता है।'' संदीप कुमार गुप्ता, एडीएम बाराबंकी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.