रामसनेहीघाट में मिली बाइक, बनारस में मिला सवार
बाराबंकी कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर के निकट तालाब किनारे बाइक बरामद हुई और चालक बनारस में पकड़ा गया।
बाराबंकी : कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर के निकट तालाब किनारे 20 अक्टूबर को जिस व्यक्ति की बाइक व हेलमेट मिला था। बीते सोमवार को वह बनारस में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने व्यापारियों से वसूली गई रकम को हड़पने के लिए यह साजिश रची थी।
पुलिस के मुताबिक बाइक उन्नाव जिले के निवासी राजकुमार की थी। उसने पूछताछ में बताया कि वह नेचुरल फ्रूट कंपनी में काम करता है। उसकी बाइक लेकर भरतपुर के बयाना थाना क्षेत्र निवासी चंद्रशेखर 19 अक्टूबर को रायबरेली, बछरावां व हैदरगढ़ में वसूली के लिए निकला था। लेकिन लौटा नहीं। जिसके बाद लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से चंद्रशेखर की लोकेशन ली। लोकेशन वाराणसी में मिली। जिसपर 26 अक्टूबर की रात वहीं गंगा नदी के हनुमान घाट पर चंद्र शेखर को दबोच लिया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविद चतुर्वेदी ने बताया कि चंद्रशेखर को लखनऊ के सरोजनी नगर थाना पुलिस को सिपुर्द कर दिया गया है। क्योंकि उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सरोजनी नगर थाने में ही दर्ज है।