Move to Jagran APP

बकरीद आज, घरों में अदा होगी नमाज

सट्टी बाजार में भी खरीदारों की उमड़ी भीड़ नहीं दिखा शारीरिक दूरी का पालन मुस्लिम धर्म गुरुओं ने घरों में नमाज अदा करने की करी अपील

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 12:04 AM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 12:04 AM (IST)
बकरीद आज, घरों में अदा होगी नमाज
बकरीद आज, घरों में अदा होगी नमाज

बाराबंकी : बकरीद पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को उल्लास रहा। लॉकडाउन के चलते इस बार बकरीद का पर्व नियमों का पालन करते मनेगा। ईदगाहों में नमाज की अनुमति नहीं होगी और न ही सामूहिक रूप से पर्व का आयोजन किया जाएगा। कुर्बानी समेत सभी रस्मे घरों में निभाई जाएगी। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी बकरीद की नमाज घरों में ही अदा करने के लिए अपील की है। ईदगाह व जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अबूजर कासमी का कहना है कि पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाएं। लेकिन साथ ही लॉकडाउन का पालन करें। सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र न हो। नमाज घर पर करें। कुर्बानी का घर के अंदर ही बंद और सुरक्षित स्थान पर प्रबंध करें। रसौली के मौलाना मुफ्ती वसीम अहमद ने कहा कि सामूहिक रूप से कुर्बानी मना है। सरकार के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। घरों में रहकर अकीदत के साथ बकरीद का पर्व मनाए।

loksabha election banner

नहीं दिखा नियमों का पालन : शहर के फजल उर रहमान पार्क में बकरा मंडी लगाई गई। यहां लोग शारीरिक दूरी का पालन करते नहीं दिखे। बकरा मंडी में बकरा खरीदने के लिए उत्साह दिखा। बकरा बिक्री करने जैदपुर से आए मो. इसरार व अजीम का कहना है कि इस बार अधिक महंगा बकरा नहीं बिका। सिर्फ 40 हजार व 45 हजार तक के बकरे बिके। सबसे महंगा बकरा एक लाख तक था। कटरा निवासी व्यापारी जुनेद अंसारी ने बताया कि कुर्बानी के लिए उन्होंने आठ बकरे लिए हैं। घर पर मानक के अनुसार कुर्बानी करेंगे। सट्टी बाजार में खरीदारों की भीड़ अधिक रही। घंटाघर, धनोखर तक दुकानों में शारीरिक दूरी का पालन नहीं दिखा। अधिकांश लोग बिना मास्क के खरीदारी करते नजर आए। कुछ दुकानदारों ने जरूर अपनी दुकानों के आगे बकायदा रस्सी लगा रखी थी। सिवईं की खरीदारी खूब हुई।

नहीं मनाएंगे बकरीद का पर्व : सपा नेता अशीर किदवई ने बकरीद पर्व इस बार नहीं मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा है कि सांसद व पूर्व मंत्री आजम खां की रिहाई न होने के कारण बकरीद पर्व परिवार सहित नहीं मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी पर्व को नहीं मनाने का अनुरोध किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.