..और अब सूख जाएंगे यह वृक्ष
ानव को ऑक्सीजन देने वाले हरे भरे पेड़ों को जिसने भी देखा यही कहा अब यह वृक्ष सूख जाएंगे।
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Nov 2020 12:32 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2020 12:32 AM (IST)
बाराबंकी : मानव को ऑक्सीजन देने वाले हरे भरे पेड़ों को जिसने भी देखा, यही कहा अब यह वृक्ष सूख जाएंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की पटाई के लिए जौरास, लखौरा, दौलतपुर, मकनपुर, दहिला, हुसेनाबाद, ख्वाजापुर, अलादादपुर, अखैय्यापुर, तेजवापुर, सराय पांडेय, रामीपुर, रौनी आदि ग्राम पंचायतों में मिट्टी खोदाई चल रही है। पोकलैंड से मिट्टी निकाली जा रही है। मिट्टी की गहरी खोदाई से शीशम, आम, महुआ आदि के करीब तीन सैकड़ा पेड़ सूख जाएंगे, क्योंकि इनके चारों ओर मिट्टी निकाल ली गई है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के एजीएम आरबी सिंह ने जानकारी से इन्कार करते हुए दिखवाने की बात कही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें