Move to Jagran APP

गुंडे-अपराधियोंको संरक्षण देने वाले अखिलेश : केशव प्रसाद

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को जिले के कस्बा सिद्धौर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के सामने मेला मैदान में करीब 35 करोड़ की लागत की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 11:05 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 11:05 PM (IST)
गुंडे-अपराधियोंको संरक्षण देने वाले अखिलेश : केशव प्रसाद
गुंडे-अपराधियोंको संरक्षण देने वाले अखिलेश : केशव प्रसाद

बाराबंकी : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को जिले के कस्बा सिद्धौर के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के सामने मेला मैदान में करीब 35 करोड़ की लागत की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। जनप्रतिधियों की मांग पर करीब 270 करोड़ की लागत से सड़क चौड़ीकरण की परियोजनाओं की घोषणा भी की। बच्चों का अन्नप्राशन कराया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण प्रदान किए।

loksabha election banner

उन्होंने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत का डंका बज रहा है। विधान सभा चुनाव 2022 के ²ष्टिगत उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। खास तौर पर सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके निशाने पर रहे। कहा कि अब अखिलेश को पिछड़े याद आ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि अखिलेश 2012 से 17 तक आप को पिछड़े क्यों नहीं याद अए। आप तो गुंडों व अपराधियों को संरक्षण देने वाले हो।

17 से पहले श्रीराम के प्रति भी भक्ति नहीं जागी। चुनाव के नाम पर जनता की आंख में धूल झोकोगे तो कमल ही खिलेगा। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस के साथ ही कुछ वोट कटवा दल भी भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए एकजुट हैं। सपा-बसपा के गठबंधन के बाद भी भाजपा जीती। इस बार तीनों एक साथ हो जाएं तो भी भाजपा ही 2022 में जीतेगी।

वर्ष 2017 में जितनी सीटें इन दलों को मिली थी वह भी नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने नारा दिया कि 100 में 60 हमारा है, 40 में बंटवारा है, बंटवारे में भी हमारा है। उन्होंने जनता से कहा कि आप सरकार को विद्यार्थी मानकर सपा, बसपा व भाजपा की सरकारों को नंबर दें। लगे कि भाजपा आशीर्वाद की अधिकारी है तो 2022 में बाराबंकी सभी छह सीटों को जिता दो।

उन्होंने किसानों के मुद्दे पर कहा कि कृषि सुधार कानून किसानों के हित में थे लेकिन सपा, बसपा व कांग्रेस के नेता किसान आंदोलन के नाम पर अपनी दुकान चलाने लगे। मोदी जी ने कृषि सुधार कानून वापस ले लिए तो सब परेशान हैं। मोदी जी प्रधानमंत्री हैं इसलिए मंदिर बन रहा है।

जन सभा के बाद उपमुख्यमंत्री ने सिद्धेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, सांसद उपेंद्र सिंह रावत, विधायक दरियाबाद सतीश चंद्र शर्मा, विधायक हैदरगढ़ बैजनाथ रावत, विधायक रामनगर शरद कुमार अवस्थी, विधायक कुर्सी साकेंद्र प्रताप वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, पूर्व एमएलसी हरगोविद सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, नवीन सिंह राठौर सहित अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.