जैदपुर के उपचुनाव में 58.50 फीसद मतदान
विधान सभा क्षेत्र जैदपुर के उपचुनाव के लिए सोमवार को 5
बाराबंकी : विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के उपचुनाव के लिए सोमवार को 58.50 फीसद मतदान हुआ। भाजपा प्रत्याशी अंबरीश रावत के पैतृक गांव सुसवई सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट व पथराव के बावजूद 70 फीसद मतदान हुआ। शाम छह बजे डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने मौके पर जाकर ईवीएम अपने सामने सील कराई। मदारपुर गांव के लोगों ने सड़क व शौचालय को लेकर मतदान का बहिष्कार किया।
सुबह नो बजे तक नौ, 12 बजे तक 33, दोपहर तीन बजे तक 45, पांच बजे तक 56 व शाम छह बजे तक 58.50 फीसद मतदान हुआ। प्रतिशत, अपरान्ह 12 बजे तक 33 प्रतिशत, अपरान्ह 03 बजे तक 45 प्रतिशत, सायं 05 बजे तक 56 तथा कुल मतदान 58.50 प्रतिशत रहा।
देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच कड़ी सुरखा में नवीन मंडी में ईवीएम जमा कराई गईं। पूरे दिन डीएम के साथ सीडीओ व एडीएम संदीप कुमार गुप्ता, एसपी आकाश तोमर सहित अन्य अधिकारी भ्रमणशील रहे।
प्रधान को छोड़ने के बाद भाजपाई हुए उग्र : सुसवाई गांव भाजपा प्रत्याशी अंबरीश रावत का पैतृक गांव है। यहां उनके पिता बंशीलाल रहते हैं जबकि अबंरीश रावत ननिहाल देवपुरा में रहते हैं। सुसवई के प्रधान मो. उबेद उर्फ सानू मियां दोपहर में मतदान केंद्र पर खड़े थे। भाजपा कार्यकर्ता विनोद, अशोक व हरिराम आदि ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस प्रधान को सिद्धौर पुलिस चौकी पर ले गई। इसकी शिकायत सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंची। सपा नेताओं के दबाव में एडीएम संदीप कुमार गुप्ता व एएसपी ने चौकी से प्रधान को छोड़वा दिया। प्रधान फिर बूथ पर पहुंचे और अपना वोट डालने के बाद निकल रहे थे तभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें मतदान केंद्र के बाहर घेर लिया। यह देख सपा कार्यकर्ता भी आ गए। फिर मारपीट व पथराव होने लगा। पुलिस ने लाठियां चटकाईं। भगदड़ मच गई। प्रधान उबेद व भाजपा कार्यकर्ता विनोद, अशोक व हरिराम को पुलिस थाने लेकर चली गई। इसकी जानकारी होने पर विधायक रामनगर शरद अवस्थी पहुंचे तो उन्होंने प्रधान को चौकी से छोड़ने के लिए एडीएम पर नाराजगी जताई। चुनाव बाद उन्हें देख लेने की धमकी भी दी। उधर, थाने में सपा प्रधान के समर्थन में सपा प्रत्याशी गौरव रावत व एमएलसी राजेश यादव आदि पहुंच गए। विवाद के बावजूद मतदान का जोश कायम रहा। 70 फीसद मतदान हुआ।
सिद्धौर ब्लॉक के ही ग्राम मदापुर के लोग गांव से सिद्धौर कस्बे तक पक्की सड़क व गांव के घरों में शौचालय बनवाने की मांग कर रहे थे। उन्हें मनाने के लिए एसडीएम रामनेहीघाट राजीव शुक्ल व कांग्रेस के नेता राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया पहुंचे पर वह नहीं माने। बाद में पुनिया के समझाने पर मदारपुर के मजरे बलिया गांव के लोगों ने वोट डाले। इसमें 475 में से 106 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।