Move to Jagran APP

सात संक्रमितों की मौत, 402 हुए स्वस्थ

कोरोना संक्रमित मिलने की रफ्तार कम हुई है लेकिन मौतों

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 May 2021 11:16 PM (IST)Updated: Sun, 09 May 2021 11:16 PM (IST)
सात संक्रमितों की मौत, 402 हुए स्वस्थ
सात संक्रमितों की मौत, 402 हुए स्वस्थ

बाराबंकी : कोरोना संक्रमित मिलने की रफ्तार कम हुई है, लेकिन मौतों का सिलसिला जारी है। वहीं स्वस्थ होने का आंकड़ा तेजी से बड़ रहा है। रविवार को सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 402 लोग स्वस्थ हुए हैं। कोरोना की जांच में शाम तक 147 लोग पाजिटिव मिले हैं।

loksabha election banner

सिविल लाइंस के विकास कुमार जैन धनावत की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। पाजिटिव आने के बाद उन्हें जिले के आस्था अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उन्हें लखनऊ के सहारा अस्पताल ले गए। यहां रविवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। विकास जैन की पत्नी वर्षा जैन ने आस्था अस्पताल के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यहां पर सही इलाज न किए जाने से उनकी पति की हालत बिगड़ गई थी। मेयो कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान हरदोई के संजय त्रिवेदी की मौत हो गई। शहर के आजादनगर के संदीप मिश्रा व हैदरगढ़ के जरीलुल निशा की मौत मेयो में अस्पताल में हो गई। दियानतनगर के प्रदीप कुमार सिंह की पत्नी को दो दिन से बुखार आ रहा था। रात में इनकी पत्नी की भी मौत हो गई। गांव में दवा का छिड़काव कराया गया है। हिद अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। फतेहपुर क्षेत्र में भी दवा का छिड़काव कराया गया है। कटरा की आशा देवी की आस्था में मौत हो गई।

147 मिले पाजिटिव

जांच में 147 लोग पाजिटिव मिले हैं। शहर के आवास विकास, बड़ेल, भीतरी पीरबटावन, कटरा आदि मुहल्लों में पांच-पांच लोग पाजिटिव मिले हैँ। सीएमओ कार्यालय के निकट हुई जांच में 30 लोग पाजिटिव मिले हैं। इसके अलावा सीएचसी पर हुई जांचों में 20 लोग पाजिटिव मिले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.